Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

सूफी सिंगर सुल्ताना नूरां (नूरां सिस्टर्स) का नया गीत "जोगनिया" हुआ रिलीज़

Updated on Tuesday, March 11, 2025 10:12 AM IST

 
खुशबू कांकन और रॉनी सिंह का दमदार अभिनय 
 
 
मुंबई (अनिल बेदाग) : मशहूर सूफी गायिका सुल्ताना नूरां (नूरां सिस्टर्स) की आवाज़ में फिल्मी स्टाइल का एक बेहद खूबसूरत म्युज़िक वीडियो "जोगनिया" जीमेट म्युज़िक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ होकर लोकप्रिय हो रहा है। इस गीत के द्वारा खुशबू कांकन और रॉनी सिंह ने पॉवर पैकड डेब्यू किया है। मुम्बई में हुए एक शानदार इवेंट में इस सॉन्ग को लॉन्च किया गया जहां म्युज़िक वीडियो से जुड़ी टीम के अलावा कई सेलेब्रिटीज़ गेस्ट्स भी उपस्थित रहे जिनमे ऎक्टर राजेश खट्टर, गायक शाहिद माल्या, गीतकार कुमार और सिंगर देव नेगी, निखिल अखरिया इत्यादि का नाम उल्लेखनीय है। म्युज़िक, डांस और मस्ती भरी यह एक शानदार शाम रही।
 
बॉलीवुड में सैकड़ों सुपरहिट गीत गा चुकी सुल्ताना नूरां ने जोगनिया सॉन्ग लांच पर कहा कि यह गीत गाकर मुझे बहुत अच्छा लगा। दोनों कलाकारो ने बढ़िया काम किया है। उम्मीद है कि यह गाना ब्लॉकबस्टर सिद्ध होगा। अपने चाहने वालों से कहूंगी कि आप लोग इसी तरह हमे प्यार देते रहें। आपके लिए अच्छे अच्छे गाने हम लेकर आएंगे। 
 
रॉनी सिंह ने कहा कि इस गीत को किसी फ़िल्म के सॉन्ग की तरह डिज़ाइन और शूट किया गया है। सुल्ताना जी ने इसे बड़े रूहानी अंदाज में गाया है। खुशबू ने भी काफी असरदार ढंग से परफ़ॉर्म किया है। इस गीत के किरदार में एंग्री यंग मैन वाले लुक की जरूरत थी इसलिए वीडियो में आपको मेरा वैसा तेवर दिख रहा है। 
 
नवोदित अभिनेत्री खुशबू ने कहा कि उन्होंने डांस की काफी प्रैक्टिस की। पूरी टीम बहुत सपोर्टिव थी इस वजह से इतना खूबसूरत गाना फिल्माया गया। इसके लिरिक्स इतने आकर्षक हैं कि एक बार गाना सुनकर मैं इसे न नहीं कह सकी, फिर इस गीत के साथ सुल्ताना नूरां का नाम जुड़ा हुआ है। मेरा पहला गाना उन्होंने गाया है तो मेरे लिए यह बड़े गर्व और खुशी की बात है, उनका आशीर्वाद है। मेरी माँ को यह गाना पसन्द आया और वह खुश हैं कि उनकी बेटी ने नूरां सिस्टर्स के गाए गीत पर ऎक्ट किया है। शूटिंग का अनुभव यादगार रहा, हमने सेट पर एन्जॉय किया। कैमरे के सामने काम करना मुझे बहुत पसन्द है तो अगर लगातार 24 घण्टे भी शूटिंग करनी हो तो मैं थकूंगी नहीं। 
 
सुल्ताना नूरां इस म्युज़िक वीडियो में नज़र भी आ रही हैं जो उनके फैन्स के लिए एक सरप्राइज पैकेज है। गाने के संगीतकार रूपेश वर्मा, गीतकार मोहम्मद अतीक, निर्देशक करण गाबा हैं।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X