Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

टेक-उत्सव- 25- क्रिकेट का फाईनल मुकाबला इलेक्ट्रीशियन एवं सीएस के मध्य होगा

Updated on Friday, March 07, 2025 20:01 PM IST

पिलानी - बिरला तकनीकी प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे तकनीकी खेलकूद महोत्सव टेक-उत्सव-2025 के दौरान शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता के अलावा वॉलीबाल व क्रिकेट के मैच खेले गए। टेक उत्सव समंवयक उपप्राचार्य निरंजन शर्मा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ. अनुपमा शर्मा, डॉ. दिशा मील व सरिता जैन ने प्रतिभागियों की रंगाेली का अवलोकन करते हुए परिणामो की घोषणा की।

जिसमें तनिषा व चंजल सैनी प्रथम, निकिता भाटी व सैजल द्वितीय, सिमरन व योगिता तृतीय स्थान पर रहे। आरती व शिवांगी की रंगोली को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डिप्लोमा प्राचार्य मनोज कुमार गौड़ व आईटीआई प्राचार्य कैप्टेन जेपी सिंह ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। वॉलीबाल में इलेक्ट्रोनिक्स ईएल ने इलेक्ट्रीशियन को 19-11 व 14-12 से तथा स्टेनो ने फीटर को 22-10 व 18-14 से हराकर फाईनल में जगह बनाई।

वालीबॉल का फाईनल मुकाबला इलेक्ट्रोनिक्स ईएल व स्टेनो के मध्य सोमवार को खेला जाएगा। क्रिकेट में सीएस व ईएल के मध्य खेले गए मैच में सीएस ने पहले खेलते हुए 84 रन बनाए जिसके जवाब में ईएल की टीम केवल 56 रन ही बना पाई। पहला सेमीफाईनल मुकाबला सीएस व फीटर के मध्य खेला गया जिसमें सीएस ने पहले खेलते हुए 94 रन बनाए जिसके जवाब में फीटर की टीम 74 रन ही बना पाई।

दूसरा सेमीफाईनल मुकाबला इलेक्ट्रीकल व इलेक्ट्रीशियन के मध्य खेला गया जिसमें पहले खेलते हुए इलेक्ट्रीकल केवल 15 रन ही बना पाई और इलेक्ट्रीशियन ने तीन ओवर में ही बिना कोई विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर फाईनल में प्रवेश किया। शतरंज के पहले राउंड में अंशु ने निर्मलसिंह को, हिमांशु ने अंकित नायक को, अरमान ने हर्षसिंह को तथा शुभम ने तनिषा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।

क्रिकेट का फाईनल मुकाबला इलेक्ट्रीशियन एवं सीएस के मध्य खेला जाएगा। एथेलेटिक्स में दौड़, लम्बीकूद, ऊंचीकूद, गोला फैंक, तश्तरी फैंक सहित अन्य स्पर्धाएं शनिवार को होंगी।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X