Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

बॉलीवुड मेरे लिए एक सोशल प्रोजेक्ट: डॉ. अनमोल कपूर

Updated on Thursday, June 13, 2013 16:12 PM IST

चंडीगढ़ - कनाडा निवासी हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अनमोल कपूर जल्द ही पेश करने जा रहे हैं अपनी पहली पंजाबी फिल्म ‘पटियाला ड्री ज’। वे पटियाला से ताल्लुक रखते हैं और कई वृत्तचित्रों का निर्माण कर चुके हैं। आजकल वे फिल्म निर्माण में व्यस्त हैं। उनका कहना है कि पटियाला ड्री ज उनके दिल के बहुत करीब है। ‘इसके जरिए मैं बॉलीवुड में एक प्रयोग कर रहा हूं। वैसे भी मनोरंजन उद्योग विश्व स्तर पर सभी भारतीय समुदायों को भाईचारे एवं एकजुटता का पाठ पढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है।’

चिकित्सक व फिल्म निर्माता डॉ. कपूर ने बताया, ‘मैं एक सोशल थीम पर फिल्म बना रहा हूं। मुझे यकीन है कि दर्शकों को यह ड्रामा खूब लुभाएगा। आप दिलवॉक डॉट इन वेबसाइट पर लॉगऑन कर टिकट खरीदें। यह कैंसर रोगियों के कल्याण में जुटा एक संगठन है।’

भारत, नेपाल, पाकिस्तान एवं बांग्लादेश के दक्षिण एशियाई समुदायों को राष्ट्रीय एकता का पाठ पढ़ाने का इरादा रखने वाले अनमोल कपूर मानते हैं कि समुदाय ही समुदाय को सहयोग करता है।

उन्होंने बताया, ‘पटियाला ड्री ज में जाने-माने पंजाबी कलाकार विविध किरदार निभा रहे हंै। कई लोकप्रिय बॉलीवुड कलाकारों व गायकों ने भी इसे अपनी कला से नवाजा है। एक बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस इसकी प्रोडक्शन टीम में शामिल है। पटियाला ड्री ज को कई भाषाओं में डब किया जाएगा। न केवल दक्षिण एशियाई देशों में, बल्कि जर्मनी, हॉलैंड और अमेरिका सहित रूस में भी मैं इस फिल्म को प्रचारित कर रहा हूं। रूस से मैंने मेडिकल की डिग्री ली है।’

डॉ. कपूर ने आगे बताया, ‘ पंजाबी दुनिया के हर कोने में जा बसे हैं। मैंने कनाडा में कई मीडिया संगठनों के साथ समझौते किए हैं। ये संगठन विदेशों में भारतीय समुदायों को सहयोग करने का संदेश देते हुए पंजाबी फिल्मों को बढ़ावा देने में बड़ी सक्रियता से हमारा साथ निभा रहे हैं।’

डॉ. अनमोल कपूर एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। फिल्म की पूरी आय एक एनजीओ को दान करने संबंधी सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कनाडा सरकार अपनी जनता को हर तरह की चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराती है। मैं फिल्म की आय से एक पोर्श या फेरारी कार नहीं खरीदना चाहता, बल्कि अपने देश में समाजसेवा करना चाहता हूं। बॉलीवुड मेरे लिए एक सोशल प्रोजेक्ट है। जिस पर मैं दिलोजान से काम कर रहा हूं। मैं इसे एक सबसे अच्छा और मनोरंजक प्रोजेक्ट बनाकर रहूंगा।’

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X