Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

"मायावी लैला" के सॉन्ग "माही तू" के हिट होते ही सुर्खियों में आये आमिर शेख और रेखा भानुशाली 

Updated on Thursday, March 06, 2025 10:01 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : चर्चित शॉर्ट फिल्म मायावी लैला का सॉन्ग "माही तू" प्लेनेट 9 चैनल पर रिलीज होते ही लाखों लोगों को पसन्द आ रहा है। सिंगर ऎक्टर आमिर शेख और गायिका रेखा भानुशाली के इस सॉन्ग की मुम्बई के कृष्णा स्टूडियो में सक्सेस प्रेस मीट का आयोजन किया गया जहां सॉन्ग से जुड़ी टीम के साथ चीफ गेस्ट के रूप में अब्बू मलिक भी उपस्थित थे। शॉर्ट फिल्म मायावी लैला में आमिर शेख, जावेद हैदर, सुफियान कपाड़िया, रंजना गदारा और श्रेया शेट्टी ने अभिनय किया है।
 
इस सॉन्ग में रैप गाकर सुर्खियों में छाए आमिर शेख ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि फ़िल्म मायावी लैला का यह सिचुएशनल गीत है लेकिन इसे दर्शकों ने इतना सराहा कि इस सॉन्ग को अलग से रिलीज किया गया जिसे लाखो में व्यूज मिल रहे हैं। मायावी लैला एक चुड़ैल है इसलिए इस गाने के लिए बोल्ड और उत्तेजक आवाज़ चाहिए थी। रेखा भानुशाली ने इस गीत को जिस अंदाज में गाया वह एकदम सटीक बैठती प्रतीत हुई। प्लेनेट 9 चैनल ने सिर्फ इस गाने को अलग से रिलीज़ किया और आज इसका रिज़ल्ट सबके सामने है।
 
चीफ गेस्ट अबु मलिक ने कहा कि माही तू बहुत ही बढ़िया गीत है। रेखा भानुशाली और आमिर शेख ने प्रभावी ढंग से गाया है। वैसे भी मैं आमिर शेख को मल्टी टैलेंटेड मानता हूं क्योंकि वह बेहतरीन सिंगर, ऎक्टर हैं। गीत संगीत के प्रति उनकी लगन और उनका जज़्बा सराहनीय है। मैं आमिर शेख सहित पूरी टीम को इस सॉन्ग की सफलता के लिए बधाई और दुआएं देता हूँ।
 
गायिका रेखा भानुशाली इस गीत के हिट होने से काफी खुश और उत्साहित हैं। उनकी आवाज़ का अपना एक अलग अंदाज है। जब वह सुर लगाती हैं तो एक खनक पैदा होती है जो श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देती है।
रेखा भानुशाली ने बताया कि सबसे पहले मैं संगीतकार जाकिर सदानी और आमिर शेख का शुक्रिया अदा करूंगी जिन्होंने मुझे इतने बड़े प्लेटफार्म पर अवसर दिया।  रिकॉर्डिंग के वक्त आमिर शेख और ज़ाकिर जी ने काफी सपोर्ट किया। 
 
गीतकार संगीतकार ज़ाकिर सदानी ने कहा कि जब मुझे बताया गया कि चुड़ैल पर एक गाना बनाना है तो मैं सोच में पड़ गया कि क्या बनाया जाए। फिर कई मुखड़ो के बाद माही तू सॉन्ग फाइनल किया गया। कई और सिंगर्स से भी इस गाने को हमने स्क्रेच गवाया था मगर रेखा भानुशाली की आवाज़ खरी उतरी।
 
प्लेनेट 9 प्रोडक्शंस प्रस्तुत माही तू के संगीतकार ज़ाकिर सदानी, सिंगर्स रेखा भानुशाली, आमिर शेख, गीतकार ज़ाकिर सदानी, आमिर शेख, म्युज़िक प्रोड्यूसर पिनाकी राय, कोरियोग्राफर कौसर शेख, प्रोड्यूसर ए1 म्युज़िक, को प्रोड्यूसर केके हैं। यह प्रोजेक्ट रानी इंद्राणी शर्मा और मन गुलाटी ने रिलीज़ किया है। फ़िल्म मायावी लैला के स्क्रिप्ट राइटर अमित रजक हैं।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X