बेंगलूर : महान गायक मन्ना डे को सीने में संक्रमण के चलते कल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक लेकिन स्थिर बतायी जाती है. 94 वर्षीय मन्ना की सेहत बिगड़ने पर कल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. नारायण हरुदयाल्या के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया, उनकी हालत में कोई बदलाव नहीं है. वे स्थिर हैं. कोलकाता में जन्मे और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित मन्ना डे मुंबई में पचास से भी ज्यादा साल बिताने के बाद फिलहाल बेंगलूर में रहते हैं.
उनके प्रसिद्ध गानों में मेरी सूरत तेरी आंखें का पूछो ना कैसे मैंने, वक्त का ए मेरी जोहरा जबी, आनंद का जिंदगी कैसी है पहेली, शोले का ये दोस्ती और पड़ोसन का इक चतुर नार शामिल हैं. पिछले दो सप्ताह से डे का इलाज उनके घर पर ही चल रहा था.