Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

पायलट के  चैलेंजिंग रोल के बाद अब फिर चौंकाने को तैयार है रितिका आनंद

Updated on Friday, February 14, 2025 09:53 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : अभय देओल, पंकज कपूर और पीयूष मिश्रा के अभिनय से सजी वेब सीरीज "जेएल 50" से अभिनेत्री रितिका आनंद ने बॉलीवुड में जबर्दस्त डेब्यू किया है। रितिका आनंद इसमें मुख्य भूमिका में हैं, जो सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रही है और हर ओर उनके अभिनय की गूंज सुनाई दे रही है। जेएल 50 टाइम ट्रैवेल पर आधारित भारत की पहली साइंस फिक्शन फ़िल्म है, जिसमे अभिनेत्री, मॉडल, फिल्म निर्मात्री, लेखिका और स्पीकर रितिका आनंद ने 35 साल पहले दुर्घटनाग्रस्त हुई उड़ान की पायलट की चुनौती भरी भूमिका निभाई है।
 
रोचक तथ्य यह है कि जब इसे बनाने की शुरुआत हुई थी तो इसे एक फिल्म के रूप में प्लान किया गया था, लेकिन कोविड काल की सीमाओं के कारण इसे वेब सीरीज़ में बदल दिया गया। रितिका आनंद ने JL 50 में पायलट की वर्दी में अपना जौहर दिखाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है।
 
 

 
 
यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलगरी, कनाडा से ड्रामा में डिप्लोमा और उसके बाद द एशियन एकेडमी ऑफ़ फ़िल्म एंड टेलीविज़न, नोएडा से फ़िल्म एक्टिंग में डिप्लोमा करने वाली रितिका बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। थिएटर से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली रितिका भरत नाट्यम और कथक जैसे डांस फॉर्म्स को सीखी हुई हैं।
मुख्य अभिनेत्री के रूप में उनकी आने वाली फ़िल्में ट्रिलॉजी फ़िल्म सीरीज़ और द लास्ट पीक हैं। ट्रिलॉजी एक ऐतिहासिक काल्पनिक थ्रिलर फ़िल्म है। आरआरआर, बाहुबली और बजरंगी भाईजान के लेखक वी विजयेंद्र प्रसाद ने इसे लिखा है। वहीं लेखक निर्देशक शैलेंद्र व्यास की द लास्ट पीक एक साइंस फिक्शन है, जिस में रितिका एक पर्वतारोही की भूमिका निभा रही हैं।
 
टीवी से चर्चा में आईं रितिका एक बेहतरीन लेखिका भी हैं और एक ऑडियो बुक 'बीइंग सेल्फिश - ए ड्रीम चेज़र्स वे होम' जारी की है जो दूसरों को प्रेरित कर रही है।
 
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X