Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

न्यूजीलैंड को इंगलैंड ने 34 रन की मात दी

Updated on Friday, June 07, 2013 16:46 PM IST

इयान बेल के अर्धशतक तथा आखिरी क्षणों में इयोन मोर्गन और जोस बटलर की तूफानी पारियों से इंगलैंड ने तीसरे और आखिरी एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में यहां न्यूजीलैंड को 34 रन से मात दी।
न्यूजीलैंड ने शुरुआती दोनों मैच जीतकर पहले ही शृंखला में अजेय बढ़त हासिल कर ली थी, इस तरह उसने शृंखला 2-1 से अपने नाम की।
मैन आफ द मैच बटलर को सनत जयसूर्या के 1996 में सिंगापुर में पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए 17 गेंद के वनडे में सबसे तेज अर्धशतक के रिकार्ड को तोडऩे के लिए इंगलैंड की पारी में अंतिम गेंद पर एक छक्के की जरूरत थी। लेकिन वह टिम साउथी की गेंद पर केवल दो रन ही बना सके।
बटलर ने केवल 16 गेंद पर नाबाद 47 रन ठोके जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं।
इंगलैंड ने कल यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ छह विकेट पर 287 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 253 रन पर सिमट गई। रास टेलर ने 71, मार्टिन गुप्टिल ने 38 तथा नाथन मैकुलम और कायले मिल्स ने 28-28 रन की पारी खेली।  इससे पहले इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर कप्तान एलिस्टेयर कुक (शून्य) का विकेट जल्द गंवा दिया लेकिन इसके बाद बेल ने 82 रन की शानदार पारी खेली जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल है। मोर्गन ने 40 गेंद पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 49 रन बनाए जबकि इन दोनों ने आखिरी तीन ओवरों में 64 रन बनाए। इनके अलावा मध्यक्रम के बल्लेबाज जोनाथन ट्राट (37 ), जो रूट (33) और रवि बोपारा (28) ने भी उपयोगी योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से तेज गेंदबाज मिशेल मैकक्लीनगन ने 54 रन देकर तीन विकेट लिए।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X