Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

चंद्रशेखर आजाद टी20 टूर्नामेंट शानदार उद्घाटन के साथ हुआ शुरु

Updated on Thursday, February 06, 2025 18:51 PM IST

चंडीगढ़ के पहले फ्रेंचाईजी अधारित क्रिकेट टूर्नामेंट में अगले 17 दिनों में छह टीमें के बीच होंगें मुकाबले

इस आयोजन के पायलट रन के बाद प्लेयर्स ऑक्शन के साथ देंगे और मजबूती: टंडन

चंडीगढ़, यूटी क्रिकेट ऐसोसियेशन (यूटीसीए) द्वारा आयोजित चंडीगढ़ की पहली फैंचाईजी आधारित क्रिकेट टूर्नामेंट -चंद्रशेखर आजाद टी20 टूर्नामेंट का सेक्टर 3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुभारंभ हुआ। इस समारोह में विशिष्ट अतिथियों, फ्रैंचाईजी मालिकों, उनके टीम खिलाड़ियों, क्रिकेट एकेडमियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति में मुख्य अतिथि यूटी प्रशासन के मुख्य सचिव राजीव वर्मा (आईएएस) और चंडीगढ़ नगर निगम की मेयर हरप्रीत कौर बबला, प्रेरणा पुरी (आईएएस), सचिव, खेल, यूटी और सौरभ अरोड़ा, निदेशक, खेल, विनय प्रताप सिंह, उत्पाद शुल्क एवं कराधान आयुक्त, हरियाणा यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन और टूर्नामेंट के एग्जीक्यूटिव चेयरमेन डा रुपेश सिंह उपस्थित थे।

 

चंडीगढ़ के अपनी तरह के पहले टूर्नामेंट पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुये राजीव वर्मा ने कहा कि यह मात्र एक क्रिकेट आयोजन नहीं बल्कि एक खेल भावना, टीम वर्क और युनिटी का पर्व है जिससे की चंडीगढ़ ट्राईसिटी के भविष्य के क्रिकेटर्स को प्रेरणा मिलेगी। अपने संबोधन में हरप्रीत कौर ने कहा कि यह टूर्नामेंट क्रिकेट, कल्चर और काम्युनिटी को एक साथ लाता है जिसके लिये यूटीसीए के प्रयास अत्यंत सहारनीय हैं। इस अवसर पर टंडन ने कहा कि यह फ्रैंचाईजी अधारित यह टूर्नामेंट एक पायलट रन है जिसकी सफलता के बाद वे अगले डोमेस्टिक सीजन में इस आयोजन को प्लेयर्स ऑक्शन के साथ ओर अधिक मजबूती प्रदान करेंगें। वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर के क्रिकेटर्स को बढ़ावा देने के लिये गली क्रिकेट की परम्परा को भी कायम रखा जायेगा। इसी के साथ विमन क्रिकेटर्स के लिये भी यूटीसीए प्रयासरत है। डा रुपेश कुमार ने आयोजन की सफलता पर विश्वास व्यक्त करते हुये कहा कि फ्रैंचाईजी और प्लेयर्स की व्यापक भागीदारी टूर्नामेंट को सफल बनायेगी।

 

मैच 7 फरवरी से होंगे जबकि फाईनल मैच 23 फरवरी को खेला जायेगा। टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जायेंगे। सभी मैचों में प्रवेश निशुल्क है जबकि फैनकोड पर मैचों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा।

 

इस अवसर पर यूटीसीए महासचिव देवेंद्र शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य सीए आलोक कृष्ण, युवराज महाजन, रविन्द्र सिंह, हरि सिंह खुराना, डेनियल बैनर्जी, सतलुज ग्रुप ऑफ स्कूल्स के प्रबंध निदेशक रिकृत सराय, आर्यस ग्रुप आफ कालेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ अंशु कटारिया सहित अन्य गणमान्य शामिल हुये।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X