Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

टी 10 इंटर-स्टेट व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत, पहले ही दिन रोमांचक मुकाबले, खिलाड़ियों ने दिखाया जबरदस्त खेल

Updated on Sunday, February 02, 2025 11:03 AM IST

· पंजाब की टीम दो मैच जीतकर चमकी

· चंडीगढ़ ने राजस्थान को हराया, लेकिन दिल्ली से हारा

· दो दिवसीय टूर्नामेंट जीएसएसएस, सेक्टर 26 के क्रिकेट ग्राउंड में हो रहा है


चंडीगढ़, 01 फरवरी, 2025: टी 10 इंटर-स्टट व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले शनिवार को शुरू हुए और पहले ही दिन टीमों ने शानदार खेल दिखाया। टूर्नामेंट का आयोजन द वुमेन एंड चाइल्ड केयर वेलफेयर फाउंडेशन (डब्ल्यूसीसीडब्ल्यूएफ), एक प्रमुख गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन (आईडीसी) चंडीगढ़ और जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) मोहाली के सहयोग से किया जा रहा है। टूर्नामेंट के मुकाबले शनिवार को जीएसएसएस, सेक्टर 26 के बेहतरीन क्रिकेट ग्राउंड में शुरू हुए और बड़ी संख्या में दर्शक भी मुकाबला देखने पहुंचे।


टूर्नामेंट के पहले दिन चार मैच खेले गए, जिनमें - दिल्ली बनाम पंजाब, चंडीगढ़ बनाम राजस्थान, दिल्ली बनाम चंडीगढ़ और राजस्थान बनाम पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। पहला मैच दिल्ली और पंजाब के बीच खेला गया। दिल्ली ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 101 रन बनाए। पंजाब ने 9.1 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 105 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। पंजाब के रंजीत ने 37 रन बनाए, जबकि हारने वाली टीम के प्रशांत 50 रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब के राजन ने गेंदबाज़ी में शानदार प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। 2 ओवर के अपने स्पेल में उन्होंने 22 रन दिए और 3 विकेट लिए। इसके बाद उन्होंने विरोधी टीम को खेल में वापिस आने का मौका ही नहीं दिया।


दूसरा मैच राजस्थान और चंडीगढ़ की टीमों के बीच खेला गया। राजस्थान ने 3 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए, जबकि चंडीगढ़ ने बिना किसी नुकसान के 95 रन बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। राजस्थान के भरत पंवार ने 24 रन बनाए, जबकि चंडीगढ़ के सुखवंत 45 रन बनाकर नाबाद रहे। बेहतरीन खेल दिखाने के लिए सुखवंत को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया।


टूर्नामेंट का तीसरा मैच चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमों के बीच खेला गया। चंडीगढ़ ने 8 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए, जबकि दिल्ली ने 4 विकेट पर 126 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। चंडीगढ़ के वीर सिंह संधू ने 53 और दिल्ली के सोनू गुप्ता ने 60 रन बनाए। दिल्ली के सौरभ मलिक ने 2 और चंडीगढ़ के संदीप कुंडू ने भी 2 विकेट लिए। शानदार खेल के लिए दिल्ली के सोनू गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया।


टूर्नामेंट का चौथा मैच पंजाब और राजस्थान की टीमों में हुआ। इस मैच में राजस्थान ने तीन खिलाड़ियों के नुक्सान पर 106 रनों का स्कोर बनाया और पंजाब ने 9 ओवर में स्कोर बोर्ड पर सिर्फ 3 विकेट खोकर 110 रन बनाकर राजस्थान को हरा दिया। इस मैच में पंजाब ने 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस रोमांचक मैच में राजस्थान के विश्वेंद्र ने अपनी टीम के लिए 45 रन बनाए जबकि पंजाब के रोहित अनोथरा 73 रन बनाकर नाबाद रहे। रोमांचक मैच में शानदार खेल दिखाने के लिए रोहित अनोथरा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला थीं और गेस्ट ऑफ ऑनर अभिनेता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह, चंडीगढ़ सेक्टर 26 के पार्षद दलीप शर्मा; हरियाणा के पूर्व डीजीपी बी.एस. संधू; आईएएस (सेवानिवृत्त) डॉ बीसी गुप्ता; पीसीए के प्रमुख और सीनियर मेंबर दक्ष प्रेम आजाद; डॉ.अजीत सिडाना, असिस्टेंट डायरेक्टर, गर्वनमेंट रीहैबलिएटेशन इंस्टीट्यूट फॉर इंटलेक्चुअल डिसेबिलटीज (जीआरआईआईडी) और संदीप पासी, एमडी, इंटरसॉफ्ट डेटा लैब्स सॉल्यूशंस थे।


उद्घाटन समारोह में दीप प्रज्ज्वलन भी हुआ। व्हीलचेयर क्रिकेटरों को एक्शन में देखने के लिए 125 से भी अधिक दिव्यांग बच्चे आए थे। मैदान में खिलाड़ियों का एक्शन देखने आए बच्चे जीआरआईआईडी, सेक्टर 31, चंडीगढ़; पिंगलवाड़ा, सेक्टर 55; उम्मीद आशा किरण एयर फोर्स स्टेशन, सेक्टर 31, चंडीगढ़; साधना वोकेशनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, मनीमाजरा; आशा किरण, सेक्टर 46 और स्नेहालय, मलोया से थे। मेचों के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का खूब उत्साह बढ़ाया।


कमलजीत सिंह, जनरल सैक्रेटरी, डब्ल्यूसीसीडब्ल्यूएफ ने कहा कि “हम सुविधाओं से वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं, और हम इस टूर्नामेंट के माध्यम से सभी तरह की बाधाओं को तोड़ना और दिव्यांग क्रिकेटरों को बेहद सशक्त बनाना चाहते हैं। व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में दो दिनों में 7 मैच खेले जाएंगे और फाइनल मैच 2 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे के आसपास खेला जाएगा। इसके बाद विजेता टीमों और शानदार खेल दिखाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा।"


जसबीर कौर, प्रेसिडेंट, डब्ल्यूसीसीडब्ल्यूएफ ने कहा कि "हम जनता से अनुरोध करते हैं कि वे कल के मैचों में प्रतिभाशाली दिव्यांग क्रिकेटरों को खेलते हुए देखने के लिए और भी बड़ी संख्या में आएं, जिसमें फाइनल भी शामिल है।"


टूर्नामेंट का समर्थन करने वाले संगठनों में इंटरसॉफ्ट, सृष्टि टेक्नोलॉजीज और कोका कोला शामिल हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली हेल्थकेयर पार्टनर है और कैपिटल 90.8 एफएम रेडियो पार्टनर है। इस खास टूर्नामेंट को चंडीगढ़ प्रशासन, यूटी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, पंजाब द्वारा भी समर्थन दिया जा रहा है। ये मेगा स्पोर्टिंग टूर्नामेंट 2 फरवरी तक जारी रहेगा और फाइनल मुकाबले के साथ रविवार के दिन समाप्त होगा।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X