Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा बजट

Updated on Saturday, February 01, 2025 18:46 PM IST

बजट में समाज के सभी वर्गों के उम्मीद की किरण


चंडीगढ़। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री पंजाब चेप्टर के चेयर करण गिल्होत्रा ने कहा कि यह बजट समाज के सभी वर्गों के लिए उम्मीद की किरण है। उन्होंने 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वालों के लिए आयकर माफ करने की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह देश के मध्यम वर्ग के लिए बड़ी राहत होगी, जिससे उनकी क्रय शक्ति बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप के लिए 10,000 करोड़ रुपये का प्रावधान उद्यमियों के लिए उम्मीद की नई किरण है। बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने के निर्णय की सराहना करते हुए गिल्होत्रा ने कहा कि इससे सेवा क्षेत्र में नए निवेश आएंगे।


बजट में किसान क्रेडिट कार्ड के तहत सीमा को 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है।


पीएचडीसीसीआई के चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष मधु सूदन विज ने कहा कि एमएसएमई कवर को 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का निर्णय देश में एमएसएमई क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देगा, जो 7.5 करोड़ लोगों को रोजगार देने और देश में हमारे विनिर्माण का 36 प्रतिशत उत्पादन करने के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने ईवी बैटरी निर्माण के लिए 35 अतिरिक्त पूंजीगत वस्तुओं और मोबाइल फोन बैटरी निर्माण के लिए 28 अतिरिक्त पूंजीगत वस्तुओं को जोडऩे के कदम की भी सराहना की।


पीएचडीसीसीआई के हरियाणा राज्य चैप्टर के अध्यक्ष सजन कुमार जैन ने कहा कि आसान ऋण की सुविधा के लिए निर्यात प्रोत्साहन मिशन की स्थापना की घोषणा से भारतीय कंपनियां वैश्विक स्तर पर जाएंगी और अपना कारोबार बढ़ाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि भारत को खिलौना विनिर्माण के लिए वैश्विक केंद्र बनाने के सरकार के विजन से न केवल खिलौना उद्योग को समर्थन मिलेगा, बल्कि बहुत सारे नए रोजगार भी पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार ने दरों और सीमाओं की संख्या को कम करके स्रोत पर कर कटौती (टीडीएस) को तर्कसंगत बनाने की लंबे समय से लंबित आवश्यकता को भी संबोधित किया है, जिससे प्रक्रिया अधिक करदाता-अनुकूल हो गई है।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X