Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

रिपब्लिक डे को सेलिब्रेट करता फिल्म 'अगथिया' का गाना 'नदी सुनाएं कहानियाँ' रिलीज़

Updated on Friday, January 31, 2025 18:46 PM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : भारत देश के गौरव और संस्कृति पर गर्व की भावना से ओतप्रोत "नदी सुनाएं कहानियां' गाना फिल्म निर्माताओं द्वारा गणतंत्र दिवस के दो दिन पहले रिलीज किया गया है। रहस्य, फैंटसी और थ्रिल से भरपूर फिल्म 'अगथिया' के निर्माताओं द्वारा भारत की संस्कृति और विरासत को दर्शाता गाना 'नदी सुनाए कहानियाँ'  सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। 3 मिनट 45 सेकंड के गाने को भारत की अमूल्य धरोहर, यहाँ की जड़ी बूटियाँ और आयुर्वेद के गुणों को केंद्र में रखकर फिल्माया गया है। 'सिद्ध संतों ने खोजा, नाता है सदियों पुराना, जड़ी बूटियों में छुपा है सुख स्वस्थ का जो खजाना' के बोल के साथ शुरू होने वाला गीत अपने इतिहास पर गौरवान्वित होने का अवसर देता है।  
 
वेल्स फिल्म्स इंटरनेशनल तथा वैमइंडिया के बैनर तले बनी फिल्म 'अगथिया' में तमिल फिल्मों के बड़े स्टार जीवा, खूबसूरत ऐक्ट्रेस राशि खन्ना और मंझे हुए ऐक्टर अर्जुन सारजा प्रमुख भूमिका में नजर आयेंगे। अपनी कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता योगी बाबू, ऐक्टर ऐडवर्ड सोनेनब्लिक भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे ।
 
फ़िल्म के निर्माता अनीश अर्जुन देव और डॉ. इशारी के. गणेश ने संयुक्त रूप से बताया कि फ़िल्म "अग़थिया“ का थीम ही देश का गौरव और संस्कृति पर गर्व करना है लेकिन "नदी सुनाएं कहानियाँ' सांग इस भावना को अधिक प्रभावशाली शब्दों से बताने में सफल है। गीत के बोल और मधुर संगीत के साथ ही इस गाने को बेहद सुंदर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच में फ़िल्माया गया है। दर्शक इस गाने के जरिए देश के विराट प्राकृतिक गौरव का अनुभव कर सकेंगे। 
 
इस फ़िल्म का निर्माण वेल्स फिल्म इंटरनेशनल और वैम इंडिया द्वारा किया गया है। फ़िल्म के टीज़र, पहला  सिंगल, गेम और दूसरे सिंगल ने दर्शकों के बीच काफ़ी उत्साह पैदा कर दिया है। फिल्म तमिल और तेलुगु के साथ साथ हिन्दी में भी बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म का टीज़र भी रिलीज हो चुका है। फिल्म 'अगथिया' को 28 फरवरी को देशभर के सिनेमागृह में रिलीज किया जाएगा।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X