Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

टी 10 इंटर-स्टेट व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट 1-2 फरवरी तक

Updated on Thursday, January 30, 2025 19:22 PM IST

यह टूर्नामेंट क्रिकेट ग्राउंड, जी.एस.एस.एस. सेक्टर 26 में आयोजित किया जाएगा

चंडीगढ़, 30 जनवरी, 2025: द वुमेन एंड चाइल्ड केयर वेलफेयर फाउंडेशन (डब्ल्यूसीसीडब्ल्यूएफ), एक प्रमुख गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ऐतिहासिक टी 10 इंटर-स्टेट व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। डब्ल्यूसीसीडब्ल्यूएफ ये टूर्नामेंट इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन (आईडीसी) चंडीगढ़ और जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस), मोहाली के सहयोग से कर रहा है। इसके साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन, यूटी का खेल विभाग और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, पंजाब भी इस टूर्नामेंट से जुड़े हुए हैं।

टी10 इंटर-स्टेट व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट 1-2 फरवरी तक गवर्नमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल (जी.एस.एस.एस) सेक्टर 26 के क्रिकेट ग्राउंड में होगा।

इस आयोजन के बारे में बात करते हुए, कमलजीत सिंह, जनरल सैक्रेटरी, डब्ल्यूसीसीडब्ल्यूएफ ने कहा कि “व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब, राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली की टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट के मैच दोनों दिन सुबह 9 बजे शुरू होंगे। फाइनल 2 फरवरी को दोपहर 1 बजे खेला जाएगा, जिसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा।"

जसबीर कौर, प्रेसिडेंट, डब्ल्यूसीसीडब्ल्यूएफ ने कहा कि "हम सुविधाओं से वंचित कम्युनिटीज को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और हम इस टूर्नामेंट के माध्यम से बाधाओं को तोड़ना और दिव्यांग क्रिकेटरों को सशक्त बनाना चाहते हैं।"

डॉ.चंदन अवस्थी, डिप्टी डायरेक्टर, आईडीसी चंडीगढ़ और वाइस-चेयरपर्सन, जेएसएस मोहाली ने कहा कि "इस तरह के आयोजनों में लोगों की भागीदारी और प्रोत्साहन से शारीरिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करने वाले कई लोगों के लिए संभावनाओं को फिर से बढ़ाने में मदद मिलेगी।”

संजीव कुमार, फाइनेंस कम एडिमिनस्ट्रेशन, जन शिक्षण संस्थान, मोहाली ने कहा कि "यह पहल सभी को साथ लेकर चलने, मजबूत इरादे और खेल भावना को बढ़ाने का वादा करती है।"

इस टूर्नामेंट को व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया द्वारा भी समर्थन दिया जा रहा है और इसे दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त है।

जसबीर कौर ने आगे कहा कि "हम लोगों, संगठनों और खेल प्रेमियों से इस नेक काम में हाथ बंटाने की अपील करते हैं। हम आम लोगों से भी अनुरोध करते हैं कि वे बड़ी संख्या में आकर इन प्रतिभाशाली दिव्यांग क्रिकेटरों को खेलते हुए देखें, ताकि वे बेहतर और अपने आप को प्रेरित महसूस करें।"

यह उल्लेखनीय है कि डब्ल्यूसीसीडब्ल्यूएफ के मिनी गुलेरिया और राजवीर सिंह भी टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

टूर्नामेंट का समर्थन करने वाले संगठनों में इंटरसॉफ्ट, सृष्टि टेक्नोलॉजीज और कोका कोला शामिल हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली हेल्थकेयर पार्टनर है और कैपिटल 90.8 एफएम रेडियो पार्टनर है।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X