Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

निर्माता लेखक अरूप सुर और शिप्रा सुर की फ़िल्म 'एन इडीयट एंड ए ब्यूटीफुल लाइअर’ उनके बर्थडे पर हुई रिलीज़ 

Updated on Thursday, January 30, 2025 10:37 AM IST

 
मुंबई (अनिल बेदाग) : क्वालिटी सिनेमा के इस सुनहरे दौर में एक और खूबसूरत फ़िल्म ''एन इडीयट एंड ए ब्यूटीफुल लाइअर’’ दर्शकों का मनोरंजन करने आ गई है। निर्माता अरूप सुर की फ़िल्म उनके जन्मदिन 23 जनवरी 2025 के अवसर पर हंगामा पर रिलीज हुई है। सुर प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी और आनंद उन्नीथन द्वारा निर्देशित यह हिंदी फिल्म एक प्यारी सी लव स्टोरी पर बेस्ड है। यह फिल्म अरूप सूर के इसी नाम के अंग्रेजी उपन्यास पर आधारित है, जिसकी को-प्रोड्यूसर और कोरियोग्राफर शिप्रा सुर हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार ऋचा जोशी और मानव हैं। 
 
'एन इडीयट एंड ए ब्यूटीफुल लाइअर’ केरला के एक युवा सिविल इंजीनियर राहुल की कहानी है जो काम के लिए मुंबई आता है। यह फ़िल्म उसके भावनात्मक सफ़र को दर्शाती है। उसके दोस्त राहुल को मुंबई के एक डांस बार में ले जाते हैं। वहाँ उसकी मुलाकात सोनिया से होती है, जिसके डांस परफॉरमेंस से वह मंत्रमुग्ध हो जाता है। यह मुलाकात राहुल को जीवन में एक चुनौतीपूर्ण रास्ते पर ले जाती है। उसके बाद क्या होता है इसके लिए आपको फ़िल्म देखनी होगी।
 
निर्माता अरूप सूर ने इस फ़िल्म की कहानी और पटकथा भी लिखी है। वहीं इसका संगीत पक्ष भी बहुत मजबूत है। फ़िल्म के गीतों को बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायकों जैसे लिजेंड्री आशा भोसले, शान, चिन्मयी श्रीप्रदा, मधु बाला कृष्णन, नाजिम अरशद और रिदिमा सुर ने गाया है। संगीतकार सजीव मंगलाथ हैं, फ़िल्म के गीतकार विजय अकेला और सुरेश कुमार पट्टाज़ी हैं। 
 
फिल्म की को-प्रोड्यूसर शिप्रा सुर ने इस फिल्म के गानों की कोरियोग्राफी की है। फ़िल्म अवश्य देखने लायक है।
Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X