Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अनिवासी भारतीयों के लिए खाता खोलने की प्रक्रिया को और आसान बनाया

Updated on Friday, January 03, 2025 09:46 AM IST

टैब के जरिये डिजिटल तौर पर अकाउंट खोलने की शुरुआत

  • निर्बाध डिजिटल एकीकरण और बढ़ी हुई दक्षता के साथ एनआरआई के लिए खाता खोलने को बनाया सरल
  • नई टैब-आधारित प्रक्रिया में घरेलू और चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय स्थानों पर कागज रहित प्रोसेस के माध्यम से वास्तविक समय में अकाउंट को एक्टिवेट करने की सुविधा

 

चंडीगढ़, 02 जनवरी, 2025- देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के लिए खाता खोलने की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए टैब आधारित एंड-टू-एंड डिजिटल ऑन-बोर्डिंग की घोषणा की है। इस तरह अब अनिवासी भारतीय अपने लिए एनआरई (गैर-निवासी बाहरी) और एनआरओ (गैर-निवासी साधारण) खाते आसानी से खोल सकेंगे।

 

इस पहल का उद्घाटन एसबीआई के अध्यक्ष श्री चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी ने किया। इसे भारत में एसबीआई की शाखाओं और चुनिंदा विदेशी कार्यालयों में उपलब्ध कराया गया है, जिसमें खाता खोलने की दक्षता और सुविधा बढ़ाने के लिए डिजिटल टूल का उपयोग किया गया है।

इस पहल से कागजी कार्रवाई की आवश्यकता समाप्त हो गई है, जिससे शाखाओं में और ग्राहक के दौरे के दौरान दस्तावेजों का डिजिटल सत्यापन करके खाता खोलने की प्रक्रिया तेज़ हो गई है। इस तरह यह प्रक्रिया अधिक कुशल और सुविधाजनक हो गई है।

 

इस सुविधा की लॉन्चिंग के अवसर पर बोलते हुए, एसबीआई के चेयरमैन श्री चल्ला श्रीनिवासुलु शेट्टी  ने नई प्रक्रिया की परिवर्तनकारी क्षमता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, ‘‘टैब-आधारित एंड-टू-एंड डिजिटल एनआरआई खाता खोलने की शुरूआत ग्राहकों को और अधिक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस तरह हम अत्याधुनिक तकनीक का लाभ उठाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। यह एंड-टू-एंड डिजिटल समाधान टर्नअराउंड समय को काफी कम कर देगा और वास्तव में सहज डिजिटल अनुभव प्रदान करेगा।’’

 

यह समाधान बैंकिंग उत्कृष्टता के साथ-साथ नवाचार के लिए एसबीआई की स्थायी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अपनी सेवाओं में टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए स्टेट बैंक न केवल ग्राहकों को सशक्त बनाता है और उनकी अपेक्षाओं को पूरा करता है, बल्कि वैश्विक बैंकिंग दक्षता और पहुंच के लिए नए मानक भी कायम करता है।

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X