Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

टी 10 इंटर-स्टेट वीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट 28-29 दिसंबर को

Updated on Friday, December 27, 2024 07:49 AM IST

यह टूर्नामेंट पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित होगा

चंडीगढ़, 26 दिसंबर 2024: वीमेन एंड चाइल्ड केअर वेलफेयर फाउंडेशन (डब्ल्यूसीसीडब्ल्यूएफ), एक प्रमुख एनजीओ, इंस्टिट्यूट ऑफ डेवेलपमेंट एंड कम्युनिकेशन संस्थान, चंडीगढ़ और जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) मोहाली के सहयोग से टी 10 इंटर-स्टेट वीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने के लिए तैयार है। टूर्नामेंट का समर्थन चंडीगढ़ प्रशासन , यू टी स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी पंजाब भी कर रहे हैं ।

टी 10 इंटर-स्टेट वीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट 28-29 दिसंबर 2024 को पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित होगा। डब्ल्यूसीसीडब्ल्यूएफ की को-फाउंडर और प्रेसिडेंट जसबीर कौर ने इस अद्वितीय क्रिकेट टूर्नामेंट के बारे में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "हम पिछड़े हुए समुदायों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस टूर्नामेंट के माध्यम से हम डिफरेंटली एबल्ड खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं।" प्रेस मीट इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट एंड कम्युनिकेशन (आईडीसी), सेक्टर 38, चंडीगढ़ में आयोजित की गई थी।

इस कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए डब्ल्यूसीसीडब्ल्यूएफ के को-फाउंडर कमलजीत सिंह ने कहा कि यह वीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड की टीमों के बीच खेला जाएगा । दोनों दिनों में मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। फाइनल मैच 29 दिसंबर को खेला जाएगा, इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

सिंह ने कहा कि इंटर स्टेट स्तरीय टीमों को एक साथ लाकर यह टूर्नामेंट प्रतिभा को बढ़ाने का एक मंच प्रदान करेगा।

आईडीसी चंडीगढ़ के डिप्टी डायरेक्टर और जेएसएस मोहाली के वाइस चेयरपर्सन डॉ. चंदन अवस्थी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों में लोगों की भागीदारी और प्रोत्साहन उन लोगों के लिए संभावनाओं को फिर से परिभाषित करने में मदद करेगा जो शारीरिक और सामाजिक चुनौतियों का सामना करते हैं।

जन शिक्षण संस्थान, मोहाली के वित्त एवं प्रशासन अधिकारी संजीव कुमार ने कहा, "यह पहल समावेशन, संकल्प और खेल भावना की झलक दिखाने का वादा करती है।"

यह टूर्नामेंट वीलचेयर स्पोर्ट्स सोसाइटी, पंजाब द्वारा भी समर्थित है और इसे डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट कौंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) द्वारा मान्यता प्राप्त है।

जसबीर कौर ने आगे कहा कि हम लोगों, संगठनों और खेल प्रेमियों से इस नोबल कॉज में हाथ बंटाने की अपील करते हैं। हम आम जनता से भी निवेदन करते हैं कि वे बड़ी संख्या में आकर इन प्रतिभाशाली दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों को खेलते हुए देखें, ताकि वे प्रेरित महसूस करें।


यह उल्लेखनीय है कि राजवीर सिंह और मिनी गुलेरिया जो डब्ल्यूसीसीडब्ल्यूएफ से हैं भी टूर्नामेंट के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

टूर्नामेंट को सहयोग देने वाली कंपनियों में इंटरसॉफ्ट, सृष्टि टेक्नोलॉजीज और कोका कोला शामिल हैं। फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली हेल्थकेयर पार्टनर है और कैपिटल 90.8 एफएम रेडियो पार्टनर है।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X