दिनांक 21 दिसम्बर 2024 को सार्वजनिक क्षेत्र के मुख्य बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ़ इण्डिया अंचल कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा बैंक के 114वें स्थापना दिवस को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। होटल पार्क प्लाजा, जीरकपुर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ विशेष अतिथि राजीव पुरी, पूर्व कार्यपालक निदेशक एवं अंचल प्रमुख शीशराम तुंदवाल जी ने दीप प्रज्वलन द्वारा किया, साथ ही अन्य कार्यपालक गणों में उप अंचल प्रमुख पुरुषोत्तम मीणा, उप महाप्रबंधक अरविंद कुमार, क्षेत्रीय प्रमुख सुधांशु शेखर,उप क्षेत्रीय प्रमुख ताराचंद मीणा मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आगाज़ राष्ट्रगान से हुआ। बैंक की शाखाओं से बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारियों ने अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बैंक के स्टाफ सदस्यों ने मनोरंजक गीत एवं मनमोहन नृत्य करके सभी को मंत्रमुग्ध किया और स्टाफ सदस्यों के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बैंक के ग्राहकों को सम्मानित किया गए।
इसके उपरांत बैंकिंग में श्रेष्ठ कार्य निष्पादन के लिए स्टाफ सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अंचल प्रमुख महोदय ने बैंक के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए इस बैंक के महत्ता को बताया कि देश का पहला स्वदेशी बैंक होने के साथ ही 114 वर्षों से लगातार देश की सेवा कर रहा है और अच्छे बैंक से महान बैंक बनने के लिए अग्रसर है।