Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

हरियाणा ओपन किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ‘मिशन उदय’ का जलवा

Updated on Thursday, December 19, 2024 11:03 AM IST

 ‘मिशन उदय’ से जुड़े बच्चों ने 2 रजत और 2 कांस्य पदक जीते

 एथलीट्स को रिलायंस फाउंडेशन और मेट, झज्जर के ‘मिशन उदय’ के तहत ट्रेनिंग मिली थी

 6 राज्यों के एथलीटों ने प्रतियोगिता में भाग लिया

सोनीपत, 18 दिसंबर, 2024: हरियाणा ओपन किड्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में ‘मिशन उदय’ से जुड़े बाल एथलीटों ने 2 रजत और 2 कांस्य समेत 4 पदक जीते हैं। इन एथलीटों को रिलायंस फाउंडेशन और मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड, झज्जर की सयुंक्त पहल ‘मिशन उदय’ के तहत ट्रेनिंग मिली थी। प्रोग्राम से जुड़े कुल 6 एथलीटों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया और 4 पदक जीते। एथलेटिक्स हरियाणा, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा सोनीपत में आयोजित प्रतियोगिता में 6 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 

झज्जर जिले के दादरीतो गांव में रिलायंस फिजिकल ट्रेनिंग सेंटर में इन एथलीटों को 5 महीने की ट्रेनिंग दी गई थी। ट्रेनिंग लेने वाले ज्यादातर पदक विजेता बच्चे झज्जर जिले के हैं, खासतौर से बामनोला, पेलपा, दादरीतो और धानी गांवों के। बामनोला गांव के वंश ने अंडर-12 कैटेगरी की 100 मीटर रेस में रजत पदक जीता, तो वहीं समान कैटेगरी में धानी गांव की बालिका करूणा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। अंडर-10 की 100 मीटर रेस में पेलपा गांव के गर्वित दूसरे पायदान पर रहे और रजत पदक जीता। जीत का सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अंडर 12 की 80 मीटर रेस में आदित्य ने कांस्य पदक जीत कर अपने गांव दादरीतो का मान बढ़ाया। 

इस उपलब्धि पर मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड के सीईओ एस वी गोयल ने कहा: "हम अपनी कंपनी की सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने में विश्वास करते हैं। यह उपलब्धि जमीनी स्तर के खेलों को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को सशक्त बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हमें अपने युवा एथलीटों और उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।"

चैंपियनशिप के विजेताओं में से एक गर्वित के पिता धर्मेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, "मैं खेल के क्षेत्र में अद्भुत काम करने के लिए रिलायंस फाउंडेशन को बधाई देना चाहता हूं। मेरे बेटे गर्वित ने रजत पदक जीता है और दादरीतो गांव में उनकी अकादमी की स्थापना के बिना यह संभव नहीं हो पाता। मैं रिलायंस फाउंडेशन, मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड और जिले सिंह अकादमी की पूरी टीम की दिल से सराहना करता हूं।" 

बताते चलें कि मिशन उदय रिलायंस मेट के सीएसआर कार्यक्रमों के तहत एक पहल है, जिसे युवा एथलीटों को प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मिशन, एथलीटों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में मदद करता है। एथलेटिक प्रशिक्षण के अलावा, मिशन उदय सुरक्षा और सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग भी प्रदान करता है।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X