Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

चंडीगढ़ स्थित फेंसिंग क्लब के स्टार राष्ट्रीय स्तर पर चमके

Updated on Sunday, December 15, 2024 20:21 PM IST

-समायरा डिसूजा और काश्वी गर्ग ने जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया

-कुणाल जाखड़ ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए , राज्य और देश का नाम रोशन किया

-हमारा ध्यान बेस्ट फेंसिंग खिलाड़ियों को तैयार करने पर है: मुकेश कुमार, संस्थापक और हेड कोच, एपेक्स फेंसिंग क्लब

चंडीगढ़, 15 दिसंबर, 2024: चंडीगढ़ के सेक्टर 24 में पीजीआई कम्युनिटी सेंटर में स्थित एपेक्स फेंसिंग क्लब, क्षेत्र में फेंसिंग (तलवारबाजी) टेलेंट को तराश रहा है और बेहतरीन फेंसर्स तैयार करके ट्राइसिटी और पूरे रीजन का गौरव बढ़ा रहा है।

एपेक्स फेंसिंग क्लब के संस्थापक और हेड कोच, मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में, क्लब ने हाल ही में संपन्न जूनियर 32वीं नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में उल्लेखनीय उपलब्धियों का जश्न मनाया, जहां समायरा डिसूजा और काशवी गर्ग ने कर्नाटक के अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर कांस्य पदक जीता। जूनियर नेशनल चैंपियनशिप हाल ही में बिहार के पटना में आयोजित की गई थी।

समायरा और काश्वी के शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन ने देशभर में फेंसिंग के शौकीनों का ध्यान खींचा। क्लब की उपलब्धियों की सूची में, हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए कुणाल जाखड़ ने कौशल और दृढ़ संकल्प दोनों का प्रदर्शन करते हुए, टीम को गोल्ड मेडल दिलाया।

इस उपलब्धि पर गर्व करते हुए मुकेश कुमार ने कहा कि "राष्ट्रीय स्तर पर समायरा, काश्वी और कुणाल की सफलता खेल के प्रति उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और जुनून का प्रमाण है।"

कुमार ने कहा कि "हमारा लक्ष्य युवा एथलीटों को उनकी पूरी क्षमता हासिल करने में मदद करने के लिए कड़ी ट्रेनिंग और सटीक कोचिंग के साथ-साथ एक बेहतरीन माहौल प्रदान करना है। ये जीतें न केवल व्यक्तिगत प्रतिभा को दर्शाती हैं, बल्कि सहयोगात्मक भावना और अनुशासन को भी दर्शाती हैं, जिसे हम यहां लगातार बढ़ावा देते हैं।"

अपनी जीत पर खुश, फेंसिंग में पदक विजेता और कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, सेक्टर 9, चंडीगढ़ की 15 वर्षीय स्टूडेंट समायरा डिसूजा ने कहा कि “हमारे कोच का लक्ष्य प्रत्येक खिलाड़ी की पूरी तरह से तैयार करना है ताकि वह अपना बेस्ट दे सके। मुझे बहुत कम समय में तैयारी कर, पटना में आयोजित प्रतिष्ठित 32वीं जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप 2024-25 में कांस्य पदक जीतने में मदद मिली।”

अंतरराष्ट्रीय फ़ेंसर और जूनियर कॉमनवेल्थ पदक विजेता काशवी गर्ग ने कहा, "हमारे कोच एक उभरते फ़ेंसर में अनुशासन की असाधारण भावना और सफलता की भूख पैदा करते हैं। इसीलिए हमें लगातार सफलता भी मिल रही है।"

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X