Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 सफलतापूर्वक संपन्न

Updated on Sunday, December 15, 2024 20:14 PM IST

सहगल क्रिकेट क्लब ने जीता खिताब, सुल्तान अंसारी बने मैन ऑफ सीरीज़

चंडीगढ़, 15 दिसंबर 2024: ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2, पावर्ड बाय जेडस्पोर्ट्स, का समापन शानदार तरीके से हुआ। सहगल क्रिकेट क्लब, दिल्ली ने टूर्नामेंट जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की।

फाइनल मैच सहगल क्रिकेट क्लब, दिल्ली और सिकंदर सुपर किंग्स, पंजाब के बीच खेला गया। सहगल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला किया। सिकंदर सुपर किंग्स ने बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सहगल क्रिकेट क्लब ने 120 रन बनाकर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट में सुल्तान अंसारी को मैन ऑफ सीरीज़ और बेस्ट बैटमैन का खिताब दिया गया, जबकि प्रिंस यादव को मैन ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर के पुरस्कार से नवाजा गया।

विजेता टीम सहगल क्रिकेट क्लब को 1 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता सिकंदर सुपर किंग्स को 50,000 रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।

टूर्नामेंट के समापन समारोह में मार्कफेड, पंजाब के डायरेक्टर और वेरका मिल्क प्लांट के चेयरमैन गुरभेज सिंह टिब्बी और लिंक एग्रो के मालिक अंग्रेज विर्क मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इनके साथ टूर्नामेंट के आयोजक सचिन ऋषि, राजीव ऋषि, नरेंद्र पाल, आदित्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

टी-20 के आयोजकों, सचिन ऋषि और राजीव ऋषि ने कहा कि यह टूर्नामेंट न केवल चंडीगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच प्रदान करता है। टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला है। हम आभारी हैं कि इस टूर्नामेंट को वेरका, जेडस्पोर्ट्स, स्टेडफास्ट न्यूट्रिशन, भगवती राइस, एमपीएन, लिंक एग्रो, ईशान वेलनेस, सेविले, एयरो प्लाजा और अमेरिकंज मसल जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स का समर्थन प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट ने खेल प्रेमियों को रोमांचित किया और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X