Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 में सहगल क्रिकेट क्लब और सिकंदर सूपर किंग्स पहुंची फाइनल में

Updated on Sunday, December 15, 2024 11:42 AM IST

चंडीगढ़, 14 दिसंबर 2024ः ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2, पावर्ड बाय जेडस्पोर्ट्स का फाइनल मैच 15 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा, जिसमें सहगल क्रिकेट क्लब, दिल्ली और सिकंदर सूपर किंग्स, पंजाब के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। समापन दिवस पर मुख्यातिथि के तौर पर मार्कफेड, पंजाब के डायरेक्टर और वेरका मिल्क प्लांट के चेयरमेन गुरभेज सिंह टिब्बी तथा लिंक एग्रो के मालिक अंग्रेज विर्क मौजूद रहेंगे।

टूर्नामेंट के तीसरे दिन सेमी फाइनल मैच खेले गए। पहले सेमी फाइनल में सहगल क्रिकेट क्लब, दिल्ली और बी 11 के बीच मुकाबला हुआ। सहगल क्रिकेट क्लब ने बी 11 को 6 विकेट पर 229 रन का लक्ष्य दिया, जबकि बी 11 केवल 9 विकेट पर 180 रन ही बना सकी। इस प्रकार सहगल क्रिकेट क्लब ने 49 रन से रोमांचक जीत दर्ज की और फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में प्रिंस यादव को मैच ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें टूर्नामेंट के आयोजक सचिन ऋषि और राजीव ऋषि द्वारा सम्मानित किया गया।

वहीं दूसरे सेमी फाइनल में सिकंदर सूपर किंग्स, पंजाब और औझला क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला हुआ। सिकंदर सूपर किंग्स ने 6 विकेट पर 189 रन बनाए, जबकि औझला क्रिकेट क्लब 9 विकेट पर 188 रन ही बना सका। सिकंदर सूपर किंग्स ने 4 विकेट से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में अमित को मैच ऑफ द मैच घोषित किया गया, और उन्हें टूर्नामेंट के आयोजक सचिन ऋषि और राजीव ऋषि द्वारा सम्मानित किया गया।

टी-20 के आयोजक सचिन ऋषि और राजीव ऋषि ने कहा कि हम इस टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस प्लेटफॉर्म ने न केवल चंडीगढ़ बल्कि पूरे क्षेत्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार अवसर दिया है। टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का अद्भुत मिश्रण देखने को मिला है। हम दोनों टीमों को फाइनल में बधाई देते हैं और विश्वास है कि यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक होगा।

उन्होंने आगे कहा कि 15 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में विजेता टीम को नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को नकद और पुरस्कार दिया जाएगा। हम आभारी हैं कि इस टूर्नामेंट को वेरका, जेडस्पोर्ट्स, स्टेडफास्ट न्यूट्रिशन, भगवती राइस, एमपीएन, लिंक एग्रो, ईशान वेलनेस, सेविले, एयरो प्लाजा और अमेरिकंज मसल जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स का समर्थन प्राप्त है।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X