पंचकूला के ताऊ देवीलाल इंटरनेशनल स्टेडियम में 12 से 15 दिसंबर तक प्रथम पाइथन गेम का आयोजन हो रहा है। हरियाणा की अंडर-19 क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। सभी मैच डे-नाइट खेले जा रहे है। मुकाबलों में आठ प्रदेशों की क्रिकेट टीमों के मुकाबले चल रहे हैं। क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में पूरे भारत से लगभग 3000 खिलाड़ी इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।
हरियाणा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तीनों लीग मैच तेलंगाना, पंजाब और महाराष्ट्र से जीत कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
पंचकूला के लिए रवाना होने से पहले हरियाणा की टीम के कप्तान युवराज ने अपनी टीम पर भरोसा जताते हुए बताया था कि हमारी टीम टूर्नामेंट के लिए बिलकुल तैयार है और हम टूर्नामेंट जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगा देंगे। युवराज ने बताया कि टीम के सभी लड़के पूरे दमखम के साथ खेल रहे हैं। उन्हीं की मेहनत का नतीजा है कि हम आज फाइनल में पहुंच गए हैं। कप्तान युवराज ने ताऊ देवीलाल इंटरनेशनल स्टेडियम पंचकूला में हो रहे प्रथम पाइथन गेम टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आयोजकों का एक बार फिर धन्यवाद किया।
टीम का विवरण
कप्तान : युवराज (अंबाला छावनी)
उप-कप्तान : प्रिंस (सोनीपत)
अन्य खिलाड़ी : आर्यन (अंबाला छावनी), साहिबजोत सिंह (अंबाला शहर), अनुभव, सोनू, मयंक, वंश, कुणाल जांगड़ा (सभी सोनीपत), आयुष, राहुल (पंचकूला)