Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 का भव्य आगाज

Updated on Thursday, December 12, 2024 16:02 PM IST

संजय टंडन ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन, खिलाड़ियों को बढ़ाया उत्साह

ऋषि ब्रदर्स का उद्देश्य चंडीगढ़ में क्लब क्रिकेट और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना

बी इलेवन ने सेंचुरी एकेडमी को 3 विकेट से हराया, रोहित डानु बने मैन ऑफ द मैच

चंडीगढ़, 12 दिसंबर 2024: ऋषि ब्रदर्स टी-20 ओपन चंडीगढ़ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 पावर्ड बाय ज़ेडस्पोर्ट्स का शुभारंभ वीरवार को सकेतड़ी क्रिकेट ग्राउंड, कैम्बवाला में हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) के प्रेसिडेंट संजय टंडन ने किया। ऋषि ब्रदर्स, फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक व टूर्नामेंट के आयोजक सचिन ऋषि और राजीव ऋषि ने संजय टंडन के साथ टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ऋषि ब्रदर्स, फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक व टूर्नामेंट के आयोजक सचिन ऋषि और राजीव ऋषि ने टूर्नामेंट के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर करते हुए बताया कि "हमने इस टूर्नामेंट को चंडीगढ़ में क्रिकेट के विकास और खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू किया है। हमारी कोशिश है कि युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिले और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका मिल सके। हम इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी प्रायोजकों और खिलाड़ियों के आभारी हैं।"

संजय टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि चंडीगढ़ जैसे शहर में इस प्रकार के टूर्नामेंट खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और अनुभव को निखारने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इससे खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में खेलने का मौका मिलता है और उनके खेल कौशल का विकास होता है। उन्होंने कहा कि वे ऋषि ब्रदर्स की इस पहल की सराहना करते हैं, जो स्थानीय स्तर पर क्रिकेट को मजबूत बनाने और इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने में योगदान दे रहे हैं।"

वीरवार को खेले गए मैच में बी इलेवन ने सेंचुरी एकेडमी को 3 विकेट से हराया। बी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। सेंचुरी एकेडमी 7 विकेट पर 137 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। जवाब में बी इलेवन ने 3 विकेट से इस मैच को जीत लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए बी इलेवन के खिलाड़ी रोहित डानु को मैन ऑफ द मैच का घोषित किया गया। 

टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें रणजी ट्रॉफी और आईपीएल के मैच खेल चुके कई अनुभवी खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। 15 दिसंबर तक चलने वाले इस आयोजन में विजेता टीम को 1,00,000 रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 50,000 रुपये नकद और ट्रॉफी दी जाएगी। इस आयोजन को वेरका, जेड स्पोर्ट्स, स्टेडफास्ट न्यूट्रिशन, भगवती राइस, एमपीएन, लिंक एग्रो, ईशान वेलनेस, सेविले, एयरो प्लाज़ा और अमेरिकंज़ मसल जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स का समर्थन प्राप्त है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X