Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

बिरला स्कूल पिलानी ने जीता स्टाफ क्रिकेट मैच

Updated on Monday, December 09, 2024 19:21 PM IST

पिलानी, दिसंबर 2024: आज बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के अंतर्गत आयोजित इंटर स्कूल स्टाफ क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बिरला पब्लिक स्कूल के क्रिकेट मैदान पर खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में बिरला स्कूल पिलानी ने सुपर ओवर में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।  

 

बिरला स्कूल पिलानी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 169 रन बनाए। टीम के प्रमुख प्रदर्शनकर्ताओं में उमेश सिंह ने 47 रन और 3 विकेट का योगदान दिया, जबकि आशीष कश्यप ने 34 रन बनाए। अंतिम ओवर में अनुराग शर्मा और लाल साहब सिंह की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।  

 

जवाब में बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी की टीम ने भी जोरदार शुरुआत की और 20 ओवरों में 169 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर तक खींच लिया। विशेष रूप से विक्रम जांगिड़ विजय सिंह राठौड़ की शानदार बल्लेबाजी काबिल-ए-तारीफ रही, जिन्होंने आखिरी ओवर में शानदार शॉट्स लगाए।  

 

सुपर ओवर में बिरला पब्लिक स्कूल की ओर से सिद्धार्थ राय और विक्रम जांगिड़ बल्लेबाजी के लिए उतरे, लेकिन उमेश चौधरी की शानदार गेंदबाजी के सामने वे केवल 10 रन ही बना सके। इसके जवाब में बिरला स्कूल पिलानी की ओर से उमेश सिंह और अनुराग शर्मा ने बल्लेबाजी की। उमेश सिंह ने श्याम के सुपर ओवर ओवर में पहली दो गेंदों लगातार चौके लगाए और चौथी गेंद पर शानदार चौका मारकर मैच को बिरला स्कूल पिलानी की झोली में डाल दिया।  

 

जीत के बाद पूरे मैदान में बिरला स्कूल पिलानी के खिलाड़ियों ने उमेश सिंह को कंधों पर उठाकर जश्न मनाया। और भृगुजी सिंह ने भी खुशी जाहिर की और इस जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया गया, जिसने यह साबित कर दिया कि सामूहिक प्रयास, मेहनत और समर्पण से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।  

 

बिरला स्कूल पिलानी की टीम ने बिरला पब्लिक स्कूल के स्टाफ के प्रदर्शन की भी सराहना की और भविष्य में ऐसे ही खेल भावना से भरे मुकाबलों की उम्मीद जताई।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X