चण्डीगढ़ - सिटी ब्यूटीफूल के लोगों का पुरानी फिल्मों के हिन्दी गानों से मनोरंजन करवाने के लिए 25 मई, 2013 को सांय 6:00 बजे चण्डीगढ़ के सैक्टर-46 के राजकीय महाविद्यालय में एक सुरमयी शाम का आयोजन किया जा रहा है।
प्रणव इन्टरटेनर्स के निदेशक मनमोहन लखेड़ा ने कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा कृषि विभाग के प्रधान सचिव रोशन लाल, आईएएस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। श्रीमती रंजु प्रसाद, पोस्ट मास्टर जनरल(पंजाब) विशिष्ट अतिथि होंगी। इस कार्यक्रम में लता मंगेशकर, आशा भोंसले, मुकेश, किशोर कुमार एवं मोहम्मद रफी के गानों का लुत्फ उठा सकेंगे।