पिलानी, बीके बिरला इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में क्वाजर-2024 के दूसरे दिन विभिन्न तकनीकी एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें प्रतियोगियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।
खेल प्रभारी बुलचंद कटारिया और शुभम भड़िया ने बताया कि क्रिकेट क्वार्टर फाइनल मैच में बीकेबीआईईटी पिलानी बनाम द्रोणाचार्य अकादमी चिड़ावा में बीकेबीआईईटी पिलानी ने जीत हासिल की, बास्केटबॉल सेमीफाइनल में एमएसआई दिल्ली बनाम सीनियर क्लब में सीनियर क्लब ने बाजी मारी, वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल मैच में बीकेबीआईईटी बनाम बीकेबीआईटी एल्युमिनियम में बीकेबीआईईटी जीता, कबड्डी क्वार्टर फाइनल मैच में बीकेबीआईईटी टीम ए बनाम टीम बी में टीम ए ने जीत हासिल की, फुटबॉल क्वार्टर फाइनल मैच में जयपुर जूनियर बनाम वेंकी दिल्ली में जयपुर जूनियर जीता, बैडमिंटन क्वार्टर फाइनल मैच बीकेबीआईईटी टीम ए बनाम झुंझुनू अकादमी में झुंझुनू अकादमी ने जीत हासिल की.
इस दौरान फन इवेंट्स में रस्साकशी में यश टीम जीती, ट्रेजर हंट में टीम अल्ट्रा ने जीत हासिल की, म्यूजिकल चेयर में वंश वर्मा और हिमनेश जीते, अंडर आर्म क्रिकेट में जयपुर पैंथर जीता और फुटसल में बीकेबीआईईटी ने जीत दर्ज की ।