Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

एमेच्योर गोल्फर्स सोसाइटी गोल्फ टूर्नामेंट के छठे एडीशन में गोल्फर्स ने दिखाया दमखम

Updated on Monday, December 02, 2024 09:41 AM IST

ब्रिगेडियर जी.जे. सिंह ने 0-9 हैंडिकैप कैटेगरी में जीत हासिल की, ब्रिगेडियर आर.पी.एस. राय ने 10-15 हैंडिकैप में और सुनील कटयाल ने 16 और उससे अधिक की कैटेगरी में जीत हासिल की

-महिलाओं में आरुषि चव्हन और राधिका वर्मा ओवरऑल विजेता रहीं

-टूर्नामेंट में 100 से अधिक गोल्फरों ने भाग लिया, महिला गोल्फरों को भी एक्शन में देखा गया

पंचकूला, 1 दिसंबर, 2024: एमेच्योर गोल्फर्स ने आज पंचकूला गोल्फ क्लब में अपना खूब दमखम दिखाया और शानदार गोल्फ खेला। एमेच्योर गोल्फर्स सोसाइटी (एजीएस), एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने 'एमेच्योर गोल्फर्स सोसाइटी गोल्फ टूर्नामेंट' के छठे एडीशन का शानदार आयोजन किया। एमेच्योर गोल्फर्स सोसाइटी गोल्फ टूर्नामेंट, पंचकूला गोल्फ क्लब (पीजीसी) में आयोजित किया गया। अनुराग रस्तोगी, आईएएस, एडीशनल चीफ सैक्रेटरी-होम एंड फाइनेंस, हरियाणा सरकार, टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि थे, जबकि हिमाचल प्रदेश के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल और संजीव गोयल (आईएएएस), डायरेक्टर, जनरल ऑडिट, (डिफेंस अकाउंट्स), चंडीगढ़, गेस्ट ऑफ ऑनर थे। टूर्नामेंट में 104 एमेच्योर गोल्फरों ने शानदार खेल दिखाया और कई एमेच्योर वुमेन गोल्फरों ने भी टूर्नामेंट में हिस्सा लिया।

विभिन्न हैंडिकैप कैटेगरीज में विजेताओं को ट्रॉफी और विशेष पुरस्कार मिले। सभी प्रतिभागियों को एक गुडी पैक और पार्टिस्पेशन स्कोर कार्ड दिया गया। गोल्फरों ने 72-पार कोर्स में सभी 18 होल खेले। ब्रिगेडियर जी. जे. सिंह ने 0-9 हैंडिकैप कैटेगरी में जीत हासिल की। ब्रिगेडियर आर.पी.एस. राय ने 10-15 हैंडिकैप कैटेगरी में 76 के स्कोर के साथ जीत हासिल की। कर्नल गोपी सिंह 82 के स्कोर के साथ प्रथम रनर अप रहे। 76 के स्कोर के साथ सुनील कटयाल को 16 और उससे अधिक हैंडिकैप कैटेगरी में विजेता घोषित किया गया। जबकि, 79 के स्कोर के साथ एस.के. गोयल और ए. पी. सिंह संयुक्त रूप से प्रथम रनर-अप रहे। महिलाओं में ओवरऑल विजेता आरुषि चव्हन और राधिका वर्मा रहीं। सबसे लंबी ड्राइव का पुरस्कार आर. के. मीना (आईपीएस) ने जीता।

अनुराग रस्तोगी (आईएएस) ने टूर्नामेंट के आयोजन और खेल को बढ़ावा देने के लिए एजीएस को बधाई दी।उन्होंने कहा कि पीजीसी गोल्फ क्लब गोल्फ खेलने के लिए एक खूबसूरत जगह है और इस तरह के टूर्नामेंटस से अधिक से अधिक लोग खेल खेलने के लिए आकर्षित होंगे।

एमेच्योर गोल्फर्स सोसाइटी के संस्थापक ट्रस्टी एडवोकेट (हाई कोर्ट) सुरेश के. गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि "खेल को बढ़ावा देने के लिए पीजीसी में एक अत्याधुनिक गोल्फ रेंज बनाने की हमारी योजना है। इसके बाद हम एक साल में हरियाणा के सभी जिलों में गोल्फ रेंज स्थापित करेंगे। हम इस संबंध में हरियाणा सरकार से सहयोग चाहते हैं। हम 8 और 9 फरवरी 2025 को एक और टूर्नामेंट भी आयोजित करने जा रहे हैं। इसके अलावा, एजीएस ने मलेशिया सरकार के सहयोग से मलेशिया में एक टूर्नामेंट आयोजित करने को पूरी योजना को अंतिम रूप दिया है।"

गुप्ता ने एनएचएआई द्वारा सड़क निर्माण के लिए गोल्फ कोर्स की 2 एकड़ जमीन के अधिग्रहण किए जाने की इच्छा का मुद्दा भी उठाया। मैंने श्री चंदेल से इस मामले को सुलझाने का अनुरोध किया है ताकि इस तरह का कोई काम न हो जिससे गोल्फ कोर्स को नुक्सान पहुँचे ।

सुरेश चंदेल ने कहा कि वे केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे और उनके समक्ष इस मुद्दे को उठाएंगे ताकि इस मामले का कोई प्रभावी समाधान निकाला जा सके।

पंचकूला की सबसे ऊंची अल्ट्रा-लग्जरी रेजीडेंशियल प्रोजेक्ट द स्काई हाइट्स को लाने वाली रियल एस्टेट कंपनी लक्स एस्टेट ने टूर्नामेंट का सपोर्ट किया। लक्स एस्टेट के निदेशक मनोज गुप्ता ने कहा कि "हमारा लक्ष्य अपने आगामी प्रोजेक्ट में विश्वस्तरीय सुरक्षा, बेस्ट क्वालिटी ऑफ लाइफ, योग, तैराकी, क्लब हाउस, थिएटर, पार्किंग एरिया आदि जैसी सुविधाओं सहित बेहतरीत सविर्सेज प्रदान करना है।"

गोल्फ टूर्नामेंट को इंडस्ट्रियलिस्ट कृष्ण गोपाल गोयल का भी समर्थन मिला। गोल्फ टूर्नामेंट को सपोर्ट करने वाले अन्य संस्थाओं में डेंटल वायर्स डेंटल क्लिनिक, ककरिया एस्टेट्स, हरियाणा मार्बल स्टोर, धनास (चंडीगढ़) और गुप्ता आई हॉस्पिटल, पंचकूला शामिल थे।

एजीएस के 50 लाइफ मेंबर्स को भी सम्मानित किया गया। उपस्थित प्रमुख आजीवन सदस्यों में पेटरन्स एस.एस. प्रसाद (आईएएस), पूर्व गृह सचिव, हरियाणा सरकार, विपुल मैनी और एस सी कंसल शामिल थे। आजीवन सदस्य सुदर्शन गोयल भी इस मौके पर मौजूद थे।

सुरेश गुप्ता ने घोषणा की कि एमेच्योर गोल्फर्स सोसायटी ने पीजीसी में काम करने वाले कैडियों के लिए ग्रुप लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस का खर्च वहन करने का फैसला किया है।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X