Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

संजय दत्त को जान से मारने की धमकी

Updated on Wednesday, May 15, 2013 22:54 PM IST

मुंबई: वर्ष 1993 में हुए मुंबई बम विस्फोट मामले में अभिनेता संजय दत्त कल टाडा की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे जबकि एक जेल अधिकारी ने बताया कि जान की धमकी वाले पत्र के चलते अभिनेता को कारागार  में पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी. 

अदालत ने संजय दत्त को आज वह आवेदन वापस लेने की अनुमति दे दी जिसमें उन्होंने पुणे की यरवदा जेल में आत्मसमर्पण की अनुमति मांगी थी.  संजय के वकील सुभाष जाधव ने आज सुबह विशेष अदालत में कहा कि अभिनेता कल दाखिल की गई याचिका वापस लेना चाहते हैं और वह अगले दिन 16 मई को पुणे की येरवदा कारागार की बजाय यहां टाडा अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे. अदालत ने याचिका वापस लेने की अनुमति दे दी.
     
बहरहाल, जाधव ने यह नहीं बताया कि अभिनेता ने आवेदन वापस क्यों लिया. अदालत ने भी उनसे यह नहीं पूछा कि अपनी याचिका पर अभिनेता जोर क्यों नहीं दे रहा. आवदेन वापस लेने की अदालत की इजाजत के बाद संजय के वकील ने बताया कि अभिनेता कल आत्मसमर्पण करेंगे.
     
दत्त ने पहले उसी अदालत में मौखिक आग्रह किया था कि वह येरवदा कारागार के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करना चाहते हैं. विशेष टाडा न्यायाधीश ने उनका अनुरोध ठुकरा दिया था. उसके बाद लिखित आवेदन किया गया जिसे आज उन्होंने अचानक वापस ले लिया.
   
53 वर्षीय संजय दत्त को शस्त्र अधिनियम के तहत दोषी ठहराया गया है और पांच साल की सजा सुनाई गई है. संजय ने उच्चतम न्यायालय से अपनी दोषसिद्धी और पांच साल की सजा दिए जाने के उसके फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह किया था जिसे 10 मई को खारिज कर दिया गया.
    
इस बीच, पुलिस महानिरीक्षक (कारा) विनोद लोखंडे ने कहा कि मुंबई के आर्थर रोड केंद्रीय कारागार अधिकारियों को एक अनाम पत्र मिला है जिसमें संजय की जिंदगी को खतरे की बात कही गई है. उन्होंने उसका ब्योरा प्रकट नहीं किया. आर्थर रोड केंद्रीय कारागार के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने तीन दिन पहले प्राप्त पत्र का संज्ञान लिया है और संजय दत्त को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान की जाएगी.’’  पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि दत्त को किस कारागार में रखा जाएगा, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि संभवत: उन्हें शुरु में आर्थर रोड कारागार ले जाया जाए और बाद में उन्हें येरवदा जेल स्थानांतरित किया जाए.

सूत्रों ने बताया कि सामान्यता यह तरीका है कि विचाराधीन बंदियों को आर्थर रोड कारागार में रखा जाता है जबकि दोषी को येरवदा जेल और महाराष्ट्र की दूसरी जेलों में रखा जाता है. इससे पहले, जेल की सजा काटने की खातिर आत्मसमर्पण करने के लिए संजय को चार सप्ताह का समय दिया गया था.  उच्चतम न्यायालय ने 1993 के बम विस्फोट मामले में संजय की दोषसिद्धी 21 मार्च को बरकरार रखी थी. न्यायालय के मुताबिक इन विस्फोटों को अपराध जगत के सरगना दाउद इब्राहीम और अन्य ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की संलिप्तता से अंजाम दिया था.
     
टाडा अदालत ने वर्ष 2006 में संजय को छह साल की सजा सुनाई थी. उच्चतम न्यायालय ने यह अवधि छह साल से घटा कर पांच साल कर दी. संजय को परिवीक्षा पर रिहा करने से इंकार करते हुए उच्चतम न्यायालय ने यह भी कहा कि उनके अपराध की प्रकृति गंभीर है.

संजय को टाडा अदालत ने नौ एमएम की पिस्तौल और एक एके 56 रायफल गैरकानूनी तरीके से रखने का दोषी ठहराया था. यह पिस्तौल और रायफल हथियारों और विस्फोटकों की उस खेप का हिस्सा थे जिन्हें बम विस्फोटों के लिए भारत लाया गया था. वर्ष 1993 में हुए इन विस्फोटों में 257 व्यक्ति मारे गए और 700 से अधिक घायल हो गए थे.

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X