Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

विवेक हाई स्कूल की टीम ने 'सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी' में दूसरे दिन किया शानदार प्रदर्शन

Updated on Thursday, November 07, 2024 19:41 PM IST

मोहाली, 7 नवंबर: दसवें सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन ट्राइसिटी की स्कूलों की टीम्स ने शानदार प्रदर्शन किया।

 

अंडर-17 लड़कों की श्रेणी में, सेंट पीटर, चंडीगढ़ की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। मोहाली के जी.एम.ए.डी.ए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट पर शिशु निकेतन स्कूल, चंडीगढ़ को इसने 38-4 के भारी अंतर से हरा दिया। नकुल ने सबसे अधिक 14 अंक बनाकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

 

एक अन्य अंडर-17 लड़कों के मुकाबले में, सेंट जोसेफ स्कूल, चंडीगढ़ ने सेंट सोल्जर, पंचकुला को 26-13 से हराया। नवनीत ने सेंट जोसेफ के लिए शानदार 17 अंक बनाए और जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

अंडर-17 लड़कियों की श्रेणी में विवेक हाई स्कूल, चंडीगढ़ की टीम ने स्मार्ट वंडर्स स्कूल, मोहाली को 20-5 के बड़े अंतर से हराया। इस मैच में विजेता और हारने वाली टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाली आयशा और जपलीन ने क्रमशः 4-4 अंक बनाए।

 

अंडर-14 लड़कों की श्रेणी में, वाईपीएस, मोहाली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेंट पीटर्स, चंडीगढ़ को 26-8 से हराया। वाईपीएस के लिए अथर्व ने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसने 8 अंक बनाए। एक अन्य रोमांचक मुकाबले में, शेमरॉक स्कूल, मोहाली ने सौपिन्स स्कूल, चंडीगढ़ को 22-13 से हराया।

 

अंडर-14 लड़कों की श्रेणी में सॉपिन स्कूल, चंडीगढ़ ने डीपीएस, चंडीगढ़ को 20-10 से हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम से माधव ने 15 अंक बनाकर शीर्ष स्कोरर का खिताब हासिल किया।

 

अंडर-12 लड़कों की श्रेणी में कुछ कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। सेंट ऐनी स्कूल, चंडीगढ़ ने सॉपिन स्कूल, चंडीगढ़ को 19-8 से हराया इस मैच में समरबीर ने 11 अंक बनाकर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक अन्य करीबी मुकाबले में मानव रचना स्कूल, मोहाली ने सेंट पीटर, चंडीगढ़ को 14-13 से हराया। मानव रचना के लिए देव ने 6 अंक बनाकर शीर्ष स्कोरर का खिताब जीता।

 

अंडर-12 लड़कियों की श्रेणी में, सेक्रेड हार्ट स्कूल, चंडीगढ़ ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, चंडीगढ़ को 17-4 के बड़े अंतर से हराते हुए टूर्नामेंट में अपनी मजबूती स्थिति बनाए रखी। 

 

यह टूर्नामेंट 6 नवंबर को शुरू हुआ था और 13 नवंबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के प्रमुख स्कूलों की 70 टीमें विभिन्न आयु श्रेणियों में मुकाबला कर रही हैं।

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X