Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

10वीं सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी हुई शुरू

Updated on Wednesday, November 06, 2024 19:18 PM IST

चंडीगढ़, 6 नवंबर: 10वीं सरदार भगवंत सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल ट्रॉफी की शुरुआत बुधवार को मोहाली के सेक्टर 78 स्थित गामाडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इनडोर बास्केटबॉल कोर्ट में हुई। इस टूर्नामेंट में ट्राइसिटी के 70 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 6 से 13 नवंबर 2024 तक आयोजित होगी।

 

पारंपरिक दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना और राष्ट्रगान के साथ टूर्नामेंट का आगाज़ हुआ। मुख्य अतिथियों में विक्रमजीत सिंह मामिक, प्रशासक, विवेक हाई स्कूल, मोहाली; डॉ. अमर ज्योति चावला, प्राचार्य, विवेक हाई स्कूल, मोहाली; खेल विभाग प्रमुख विशाल शर्मा; स्कूल की सांस्कृतिक समन्वयक जयता चोपड़ा; और जूनियर विंग की प्रमुख सुश्री मीनाक्षी मदान ने युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह इंटर स्कूल टूर्नामेंट विवेक हाई स्कूल, मोहाली द्वारा आयोजित किया गया है।

 

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दिल्ली पब्लिक स्कूल, मोहाली और केवी ग्राउंड स्कूल, चंडीगढ़ के बीच अंडर-17 बॉयज वर्ग में हुआ। केवी ग्राउंड स्कूल ने 48-16 के स्कोर से शानदार जीत हासिल की, जिसमें स्वारित 14 अंकों के साथ शीर्ष स्कोरर बने।

 

अंडर-17 गर्ल्स वर्ग में वाईपीएस मोहाली ने साउपिन्स स्कूल, चंडीगढ़ को 31-15 से हराया। वाईपीएस की निमर और साउपिन्स की जसमीरा दोनों ने 10-10 अंक बनाए, लेकिन जीत वाईपीएस के नाम रही।

 

अंडर-14 बॉयज वर्ग में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, मोहाली ने शिवालिक पब्लिक स्कूल, मोहाली को 27-4 के स्कोर से हराया। एमिटी के बिसमीत ने 21 अंक हासिल कर स्टार प्लेयर बने। इसी आयु वर्ग के एक अन्य मैच में केवी ग्राउंड स्कूल, चंडीगढ़ ने सेंट जोसेफ स्कूल, चंडीगढ़ को 44-12 से हराया। केवी ग्राउंड स्कूल के आयुष ने 18 अंक बनाए और शीर्ष स्कोरर बने।

 

अंडर-14 गर्ल्स वर्ग में वाईपीएस मोहाली ने सेंट सोल्जर स्कूल, पंचकूला को 19-10 से हराया, जिसमें अवंतिका ने 10 अंक बनाए। एक अन्य रोमांचक मैच में केवी हाई ग्राउंड स्कूल, चंडीगढ़ ने सेंट सोल्जर स्कूल, पंचकूला को 44-12 से हराया, जिसमें सीरत ने 16 अंक बनाकर शीर्ष स्कोरर का खिताब जीता।

 

अंडर-12 गर्ल्स मैच में सेंट एनीज स्कूल, सेक्टर 32, चंडीगढ़ ने सौपिंस स्कूल, सेक्टर 32, चंडीगढ़ को 8-2 से कड़े मुकाबले में हराया। सेंट एनीज की राईका ने 6 अंक बनाकर शीर्ष स्कोरर बनीं।

 

विवेक हाई स्कूल के प्रशासक विक्रमजीत सिंह मामिक ने टूर्नामेंट की बढ़ती लोकप्रियता पर बात करते हुए कहा, “इस वर्ष का आयोजन तीन आयु वर्गों—अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-17—में लड़के और लड़कियों के लिए अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रेणी की शीर्ष तीन टीमों के लिए नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं। कुल पुरस्कार राशि 2,70,000 रुपये है, जिससे यह क्षेत्र के सबसे अधिक इनाम राशि प्रदान करने वाले स्कूल-स्तरीय खेल आयोजनों में से एक बन गया है।”

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X