Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

एंटरटेनमेंट

More News

सुर संगम द्वारा 26वीं किशोर कुमार नाइट आयोजित

Updated on Saturday, October 26, 2024 20:04 PM IST

· गायकों ने किशोर कुमार के एक से बढ़कर एक सदाबहार गानों की प्रस्तुति देकर मचाई धूम श्रोता हुए मंत्रमुग्ध

 

· पग घुंधरू बांध मीरा नाची थी; आज रपट जाएं तो; आंखों में काजल है जैसे किशोर कुमार के सुपर हिट्स सदाबहार फिल्मी गानों से गूंजमयी हुआ टैगोर थियेटर

 

· कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों को करने के लिए कुछ प्रतिष्ठित समाज सेवियों को सम्मानित भी किया गया

 

चंडीगढ़ 26 अक्टूबर 2024: सुर संगम, पंचकुला द्वारा 26वां किशोर कुमार नाइट का आयोजन टैगोर थियेटर में आयोजित किया गया, जिसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व ट्राईसिटी के कुशल गायक, सुप्रसिद्ध गायक स्वः किशोर कुमार के बेहतरीन व सदाबहार गानों को गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस आयोजन में 10 वर्ष से 66 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे, युवा, बुजुर्ग तक के गायक हिस्सा लिया और एकल व जोड़ी में अपना गायन श्रोताओं के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसे सभी श्रोताओं ने खूब सराहा।

 

इस अवसर पर सुर संगम, पंचकुला के फाउंडर व किशोर नाईट के आयोजक डॉ प्रदीप भारद्वाज के साथ कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के तौर पर हैफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ जे गणेशन, एचएमसी के प्रेसिडेंट आर के अनेजा, इंड-शिफ्ट के मैंनेजिंग डायरेक्टर डॉ गोपाल मुंजाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्जवलित कर किया गया। जिसके उपरांत कुशल गायकों द्वारा किशोर कुमार के गाए गए सदाबहार फिल्मी गाने गाए। कुशल गायको ने किशोर कुमार गाये गए गानों को अपनी आवाज में प्रस्तुत करने का एक बेहतर प्रयास किया। कार्यक्रम में कुल 30 सदाबहार फिल्मी गाने शामिल थे।

 

इस अवसर पर सुर संगम के फाउंडर डॉ प्रदीप शर्मा ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक व जनकल्याणकारी कार्यों को करने के लिए कुछ प्रतिष्ठित समाज सेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

 

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सुर संगम, पंचकुला के फाउंडर ने अपने गायन में किशोर कुमार का गाना पग घुंधरू बांध मीरा नाची थी’; रोमांटिक गाना आज रपट जाएं तो; आंखों में काजल है गाकर श्रोताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए गायिका डॉ रोज़ी अनेजा ने दर्शकों के समक्ष मिलती है जिंदगी में मोहब्ब्त; करवटें बदलते रहे सारी रात हम रोमांटिक गाना प्रस्तुत किया, जिसे सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। डाॅ अनुराग शर्मा ने फिर वही रात है; एसएस प्रसाद और रंजू प्रसाद ने लेकर हम दिवाना दिल; जगदीप ढांडा ने दिल्लगी ने की हवा; जयदीप सिंह और पूनम डोगरा ने आज मदहोश हुआ जाए रे; राजीव वर्मा और शूभागीनी ने सून जा ए ठंडी हवा; कुमार सामंत और नैनसी ने देखा एक ख्वाब तो ये; राजेश और अंजलि ने ये रातें ये मौसम जैसे मधुर व सदाबहार गानों को गाकर श्रोताओं को दिल जीत लिया और उन्हें झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में संगीत का प्रबंधन वेद बागड़ी द्वारा किया गया था।

 

कार्यक्रम के समापन से पूर्व लाइव सिंगिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। जिसमें गायकों में सर्वश्रेष्ठ गायन प्रस्तुति देने पर सुर संगम द्वारा प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए सुर संगम, पंचकुला के फाउंडर डॉ प्रदीप भारद्वाज में बताया कि किशोर कुमार नाइट का यह 26वां संस्करण था। किशोर नाईट में गायकों का सही चयन करने के लिए अगस्त माह में लगभग 150 गायकों का ऑडिशन लिया गया था, जिन्हें जज प्रसिद्ध संगीत निर्देशक सुखपाल सुख ने किया था, जिसके बाद 30 गायकों को आयोजन के लिए चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उदेश्य कला व संस्कृति को बढ़ावा देना तथा गायकों को मंच प्रदान करना था ताकि वे अपने अंदर के टैलेंट को उभार सके। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सदाबहार गानों को गाना प्रतिष्ठत गायक किशोर कुमार को भाव पूर्ण श्रद्धांजली देना भी था।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X