अभीतक न्यूज : अभिनेता जॉन अब्राहम और कॉमेडियन भारती की जोड़ी बड़ी हसीन लगती है। हाल ही में दोनों ठुमके लगाते नजर आए। नजारा था सोनी एंटरटेनमेंट के शो ‘कॉमेडी सर्कस के अजूबे’ के एक एपीसोड का। जॉन अपनी फिल्म ‘शूटआउट एट वडाला’ के प्रमोशन के लिए कॉमेडी सर्कस के सेट पर पहुंचे थे। जॉन ने शो के कई प्रतिभागियों के साथ जमकर मस्ती की, लेकिन दर्शक उस वक्त हंस-हंस कर लोट-पोट हो गये जब कॉमेडियन भारती ने जॉन को मंच पर आमंत्रित कर लिया और उनके साथ ‘लैला तेरी ले गयी’ गाने पर डांस शुरू कर दिया। जॉन-भारती को साथ-साथ नाचते देख दर्शक इतने खुश हुए कि उन्होंने दोनों से साथ-साथ नाचते रहने की फरमाइश कर दी। पूरे शो के दौरान जॉन हंसते-हंसाते रहे और दर्शक तालियां बजाकर उनकी प्रशंसा करते रहे।