Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

एमएससीआई ईएम आईएम सूचकांक में भारत ने चीन को पीछे छोड़ा

Updated on Saturday, September 07, 2024 21:24 PM IST

सितंबर 2024 के दौरान, मॉर्गन स्टेनली ने घोषणा करते हुए कहा कि एमएससीआई उभरते बाजार निवेश योग्य सूचकांक (इमर्जिंग मार्केट्स इन्वेस्टेबल मार्केट इंडेक्स, एमएससीआई ईएम आईएमआई) में भारत ने अपने भारित मूल्य के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। एमएससीआई ईएम आईएमआई में भारत का भार चीन के 21.58 प्रतिशत की तुलना में 22.27 प्रतिशत रहा।

एमएससीआई आईएमआई में 3,355 स्टॉक शामिल हैं, जिसमें बड़ी, मध्यम और छोटी कैप कंपनियाँ शामिल की जाती हैं। यह उभरते बाजारों वाले 24 देशों के स्टॉक को कवर करता है और प्रत्येक देश में निवेशकों के लिए उपलब्ध लगभग 85 प्रतिशत (फ्री फ्लोट एडजस्टेड) बाजार पूंजीकरण को कवर करने का लक्ष्य रखता है।

मुख्य एमएससीआई ईएम सूचकांक (मानक सूचकांक) में बड़ी और मध्यम कैप कंपनियां शामिल होतीं हैं, वहीं आईएमआई को बड़ी, मध्यम और छोटी कैप स्टॉक के साथ अधिक व्यापक बनाया गया है। एमएससीआई आईएमआई में चीन के मुकाबले भारत का अधिक भार, छोटी-कैप की अधिक भारित क्षमता के कारण है।

पुनर्संतुलन व्यापक बाजार रुझानों को दर्शाता है। चीन में विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के कारण चीन के बाजार संघर्ष कर रहे हैं, जबकि भारत के बाजारों को अनुकूल व्यापक आर्थिक स्थितियों से लाभ हुआ है। हाल के दिनों में, भारत ने देश की अर्थव्यवस्था के मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी सिद्धांतों के साथ-साथ भारतीय कॉरपोरेट्स के शानदार प्रदर्शन के बल पर इक्विटी बाजार में बेहतर प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, भारतीय इक्विटी बाजार में लाभ का व्यापक आधार है, जो बड़े कैप के साथ-साथ मध्यम-कैप और छोटे-कैप सूचकांकों में भी दिखाई पड़ता है। इस सकारात्मक रुझान में योगदान देने वाले प्रमुख कारकों में शामिल हैं - 2024 की शुरुआत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में 47 प्रतिशत की वृद्धि, कच्चे तेल की कीमतों में कमी और भारतीय ऋण बाजारों में पर्याप्त विदेशी पोर्टफोलियो निवेश (एफपीआई) ।


परिणामस्वरूप, एमएससीआई अपने सूचकांकों में भारतीय शेयरों का सापेक्ष भार बढ़ा रहा है। एमएससीआई ईएम आईएमआई के अलावा, यह तथ्य एमएससीआई ईएम सूचकांक में भी चीन के भार में सापेक्ष गिरावट के साथ-साथ भारत के भार में वृद्धि से स्पष्ट है। मार्च-2024 से अगस्त-2024 के दौरान, एमएससीआई ईएम में भारत का भार 18 प्रतिशत से बढ़कर 20 प्रतिशत हो गया, जबकि इसी अवधि में चीन का भार 25.1 प्रतिशत से घटकर 24.5 प्रतिशत हो गया।

विश्लेषकों के अनुमान के अनुसार, एमएससीआई ईएम आईएमआई में हुए इस बदलाव के बाद भारतीय इक्विटी में लगभग 4 से 4.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का प्रवाह दिखाई दे सकता है। आर्थिक वृद्धि एवं विकास के लिए अपेक्षित निवेश की अपनी गति को बनाए रखने के लिए, भारत को घरेलू एवं विदेशी, दोनों स्रोतों से पूंजी की आवश्यकता है। ; इस संदर्भ में, वैश्विक ईएम सूचकांकों में भारत के भार में वृद्धि का सकारात्मक महत्व है।

 

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X