Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

स्पोर्टस

More News

चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीता पुणे

Updated on Wednesday, May 01, 2013 12:28 PM IST

पुणे : सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की जिम्मेदारी भरी पारियों के बाद मोहित शर्मा की तूफानी गेंदबाजी से चेन्नई सुपरकिंग्स ने आज यहां पुणे वारियर्स को 37 रन से हराकर लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए आईपीएल छह में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली. पुणे की टीम की यह लगातार पांचवीं हार है.

सुपरकिंग्स ने रैना (नाबाद 63) और धोनी (नाबाद 45) की जिम्मेदारी भरी पारियों की मदद से तीन विकेट पर 164 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद मोहित (21 रन पर तीन विकेट) की तूफानी गेंदबाजी से पुणे वारियर्स को नौ विकेट पर 127 रन पर रोक दिया.
रैना ने 50 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का जड़ा जबकि धोनी ने सिर्फ 16 गेंद की अपनी पारी में तीन छक्के और चार चौके मारे. दोनों ने 4.3 ओवर में चौथे विकेट के लिए 61 रन की अटूट साझेदारी भी की.

पुणे की ओर से स्टीवन स्मिथ ने सर्वाधिक 35 रन बनाए जबकि केन रिचर्डसन ने 26 और भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद 24 रन की पारी खेली. सुपरकिंग्स ने 10 मैचों में आठवीं जीत से कुल 16 अंक के साथ अपनी स्थिति मजबूत कर ली है जबकि इतने ही मैचों में आठवीं हार के बाद पुणे की टीम अंतिम स्थान पर बनी हुई है.

मोहित ने लक्ष्य का पीछा करने उतरे पुणे वारियर्स के शीर्ष क्रम को ध्वस्त किया. इस तेज गेंदबाज ने अपने पहले ओवर में ही सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच (15) और टीएल सुमन (00) को लगातार गेंदों पर पवेलियन भेजा.

नायर को स्मिथ को बचाने के लिए अपने विकेट का बलिदान देना पड़ा. रविचंद्रन अश्विन की गेंद नायर के बल्ले का किनारा लेकर लेग साइड पर गई और इस बीच स्मिथ रन लेने के लिए काफी आगे निकल आए. रन संभव नहीं था लेकिन स्मिथ को बचाने के लिए नायर ने क्रीज छोड़ दी और रन आउट हो गए.

स्मिथ भी इसके बाद रविंद्र जडेजा को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे जिससे पुणे की रही सही उम्मीद भी खत्म हो गई. पुणे को अंतिम पांच ओवर में 72 रन की जरुरत थी और उसके लिए यह लक्ष्य नामुमकिन साबित हुआ. रिचर्डसन और भुवनेश्वर ने कुछ अच्छे शाट खेले लेकिन यह टीम को हार से बचाने के लिए नाकाफी था.

बद्रीनाथ इसके बाद राइट की गेंद को उठाकर मारने की कोशिश में लांग आफ पर स्मिथ को आसान कैच दे बैठे. उन्होंने 31 गेंद का सामना करते हुए दो चौके मारे. कप्तान धोनी ने क्रीज पर उतरते ही राइट की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर किए जबकि रैना ने रिचर्डसन की गेंद पर एक रन के साथ 42 गेंद में आईपीएल छह का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया.

धोनी ने इसके बाद डिंडा के अंतिम दो ओवरों में दो चौके और दो छक्के जड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. उनकी तूफानी पारी की मदद से सुपरकिंग्स ने अंतिम आठ ओवर में 96 रन बटोरे.

Have something to say? Post your comment
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

: 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरू होगा

मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

: मेरा हरियाणा कप के लिए पहले ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट की ट्रॉफी का अनावरण हुआ

कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

: कारगिल मेमोरियल टेबल टेनिस टूर्नामेंट सम्पन्न

पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

: पंजाब स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गिल्को टेबल टेनिस अकादमी, खरड़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

: पंजाब टी10 लीग 25 मई से, सिने स्टार्स जगजीत संधू, सचिन ऋषि, राजीव ऋषि व अन्य ने किया ट्रॉफी और जर्सी का अनावरण

पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

: पंजाब डेफ एंड डंब स्पोर्ट्स एसोसिएशन, पटियाला द्वारा चंडीगढ़ डेफ स्पोर्ट्स फेडरेशन के सहयोग से राष्ट्रीय डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप का सफल आयोजन

‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

: ‘स्नो मैराथन लीग’ का शुभारंभ, लाहौल में 20–22 मार्च को होगा स्नोटेल्स फेस्ट

चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

: चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 की घोषणा, देशभर की 12 टीमें लेंगी हिस्सा

एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

: एशियन रीले चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ की दावेदारी मजबूत हुई

चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

: चंडीगढ़ पुलिस ने द्वितीय आल इंडिया हैंडबॉल क्लस्टर टूर्नामेंट में जीता अपना पहला मैच

X