Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

बिजनेस

More News

अक्तूबर से एलपीजी की सब्सिडी राशि मिलेगी बैंक खातों से

Updated on Monday, April 29, 2013 14:22 PM IST

नयी दिल्ली : एक अक्तूबर से एलपीजी सिलेंडर की सब्सिडी राशि सीधे ग्राहकों के खाते में जायेगी. सरकार ने ऐसी योजना बनायी है कि जिनके पास आधार कार्ड है, उन्हें सब्सिडी की राशि बैंक खाते के जरिये दी जायेगी.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सरकार ने देश भर में एलपीजी के लिए प्रत्यक्ष नकद ट्रांसफर (डीबीटी) योजना संभवत: 1 अक्‍टूबर से शुरू करने का फैसला किया है. सूत्रों ने बताया, ‘एलपीजी सब्सिडी के ट्रांसफर के लाभार्थियों की संख्या अधिक होगी और इनके लिए बैंक खाते खोलने की व इन्हें आधार से जोड़ने की जरूरत होगी. बैंकों से कहा गया है कि वे इस योजना को पेश करने के लिए तैयार रहें.’

उपभोक्ता को एलपीजी सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए अपने बैंक खातों के साथ आधार नंबर जोड़ना होगा. हर उपभोक्ता को सालाना 4,000 रुपये की सब्सिडी मिलेगी. प्रत्येक उपभोक्ता को सालाना सब्सिडी वाले 9 सिलेंडर मिलेंगे. यूआईडीएआई ने अब तक करीब 32 करोड़ आधार कार्ड जारी किए हैं, लेकिन अभी सिर्फ 80 लाख बैंक खाते आधार संख्या से जुड़े हैं.

एलपीजी सब्सिडी के लिए पायलट परियोजना के तहत 15 मई तक देश के 20 जिलों में यह सुविधा दी जाएगी. सूत्रों ने बताया कि सब्सिडी ट्रांसफर की प्रक्रिया पर काम हो रहा है. उपभोक्ताओं को मौजूदा बाजार मूल्य पर (दिल्ली में 901.50 रुपये प्रति सिलेंडर) पर खरीदना होगा और सब्सिडी की राशि बैंक खातों में भेजी जाएगी. वित्त मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से कहा है कि वे खातों को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करें.

सरकार को उम्मीद है कि सीधे नकद ट्रांसफर से फर्जी एलपीजी कनेक्शन और सिलेंडरों का दुरपयोग खत्म होगा. प्रत्यक्ष नकद ट्रांसफर के तहत सब्सिडी और अन्य लाभ सीधे आधार से जुड़े लाभार्थी के बैंक खातों में भेजा जाता है.

 

Have something to say? Post your comment
एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

: एआई और ग्राहक अनुभव का दांव, फ्यूजन सीएक्स लाएगी ₹702 करोड़ का आईपीओ

82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

: 82% भारतीयों के स्मार्टफोन को नुकसान हुआ, लेकिन केवल 15 में से 1 व्यक्ति अपने फोन की सुरक्षा करता है

सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

: सोनी ने ट्रू आर जी बी एलईडी टी वी किया लॉन्च

होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

: होली इवोल्यूशन फार्मा ने न्यूरो-साइकिएट्रिक हेल्थकेयर में बनाई मजबूत पहचान

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

: भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका : जयदीप सिंह

उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

: उत्तर भारत में पोपीज़ बेबी केयर की एंट्री, चंडीगढ़ में खोला पहला स्टोर

एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

: एलजी टीवी एन पी आई 2026 रेंज का भव्य शुभारंभ

ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

: ओप्पो इंडिया ने लॉन्च की ‘सेल्फी चैंपियन’ एफ33 सीरीज, मिड-रेंज में कैमरा और मजबूती पर खास ध्यान

गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

: गुरुग्राम में डिजीफेस्ट 2026 का भव्य आयोजन

आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

: आदित्‍य बिरला ज्‍वेलरी के इंद्रिया ने लुधियाना में लॉन्‍च किया अपना पहला स्‍टोर, पंजाब में मौजूदगी बढ़ाई

X