Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

एंटरटेनमेंट

More News

फिल्मफेयर अवार्ड: रणबीर-विद्या बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस

Updated on Monday, January 21, 2013 10:25 AM IST
भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत रात का जश्न रविवार रात को मना, जी हां बात कर रहे हैं फिल्म फेयर अवार्ड की। 20 जनवरी की रात को फिल्मफेयर अवार्ड दिये गये। भारत में यह अवार्ड ऑस्कर की हैसियत रखता है इसलिए इस जश्न में बॉलीवुड का हर चेहरा शामिल हुआ। लेकिन यह खूबसूरत शाम रही रणबीर कपूर और विद्या बालन के नाम जिन्होंने साल 2012 का बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड अपने नाम किया। रणबीर कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब फिल्म बर्फी के लिए तो वहीं विद्या को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब फिल्म कहानी के लिए मिला। विद्या-रणबीर दोनों ने लगातार दूसरी बार फिल्मफेयर अवार्ड अपने नाम किया। साल 2011 में रणबीर ने बेस्ट एक्टर का अवार्ड फिल्म रॉकस्टार के लिए तो विद्या ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड फिल्म द डर्टी पिक्चर के लिए जीता था। फिल्मफेयर अवार्ड में इस बार केवल बर्फी ही छायी रही। बर्फी को बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट म्यूजिक समेत सात फिल्म फेयर अवार्ड मिले। जबकि फिल्म जब तक है जान के लिए गुलजार साहब को बेस्ट गीतकार का अवार्ड मिला। फिल्‍म ‘विकी डोनर' के गाने ‘पानी दा रंग' के लिए आयुष्मान खुराना को बेस्ट मेल सिंगर तो वहीं फिल्‍म ‘इशकजादे' के गाने ‘परेशां..' के लिए शालमली खोलगडे को बेस्ट फीमेल सिंगर के अवार्ड से नवाजा गया। 'कहानी' के डायरेक्टर सुजॉय घोष को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला। इरफान खान को 'पान सिंह तोमर' के लिए बेस्ट ऐक्टर का क्रिटिक्स अवॉर्ड दिया गया। filmfare award ranbir vidya win best actor actress रणबीर कपूर | विद्या बालन दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया। प्रोग्राम के होस्ट शाहरुख खान और सैफ अली खान थे। प्रोग्राम का आयोजन यशराज स्टूडियो में किया गया था। अनुष्का शर्मा औऱ शाहरूख खान समेत कई लोगों ने स्टेज पर परफार्म भी किया।

Have something to say? Post your comment
'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

: 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

: नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

: राम से दशरथ तक: अरुण गोविल की ‘रामायणम्’ में हुई शाही वापसी

खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

: खुशी मुखर्जी की ग्लैमरस पैपराजी एंट्री ने मचाई सनसनी

क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

: क्रिकेट के रोमांच के बीच उर्वशी रौतेला ने बढ़ाया ग्लैमर का तड़का

कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

: कपिल कौस्तुभ शर्मा की फिल्म से बड़े पर्दे पर लौटेंगी तनिशा मुखर्जी

‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

: ‘गोलमाल 5’ में लक्ष्मण बनकर लौटेंगे शरमन जोशी, 19 साल बाद कुणाल खेमू के साथ फिर जमेगी कॉमेडी की जोड़ी

कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

: कैमरे के सामने न्यारा एम बनर्जी का ग्लैमरस अंदाज

‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

: ‘सिंह वर्सेस कौर 2’ में शहनाज़ गिल की धमाकेदार एंट्री

वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

: वर्दी में दिखा अभिनेत्रियों का दम

X