अमृतसर, 12 जून: बीती शाम आई तेज आंधी के कारण हल्का उत्तरी क्षेत्र के कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जबकि बिजली के खंभों को भी क्षति पहुंची, जिससे अनेक क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली बाधित होने के कारण लोगों को पीने के पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा और लोग कल शाम से ही पानी के लिए परेशान रहे।