चंडीगढ़, 5 सितंबर 2026 - चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में शनिवार को टेंट डेकोर इंडिया 2026 का भव्य आगाज हुआ। टेंट, डेकोर, कैटरिंग, हॉस्पिटैलिटी, फर्नीचर, लाइट एंड साउंड तथा इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े इस तीन दिवसीय एक्सपो के पहले ही दिन बड़ी संख्या में विजिटर्स, कारोबारी, प्रदर्शक और उद्योग से जुड़े प्रोफेशनल्स पहुंचे।