Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

पंजाब

More News

कैंसर कलंक नहीं, जल्द डिटेक्शन और अवैरनेस से ही पाया जा सकता है इस पर काबू : प्रिया दत्त

Updated on Sunday, April 28, 2024 06:48 AM IST

नरगिस दत्त फाउंडेशन और जीतो फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से स्तन कैंसर अवेयरनेस अभियान को मिली मजबूती

कैंसर मीट के दौरान कई लोग हुये स्तन कैंसर के अनछुए पहलुओं से अवगत

मोहाली - स्तन कैंसर कोई सामाजिक कलंक नहीं, समय पर रोग का पता लगाना, सही उपचार और फैलते भ्रम के प्रति जागरुकता ही इस बीमारी पर अंकुश लगाना समय की मांग है। यह भाव नरगिस दत्त फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी, स्वर्गीय अभिनेता सुनील दत्त की पुत्री और समाजसेवी प्रिय दत्त ने स्तन कैंसर जागरूकता पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कही। मोहाली क्लब में जीतो फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस चर्चा के दौरान कैंसर विनर्स सहित ट्राईसिटी के लोगों ने भाग लिया जोकि स्तन कैंसर की अनछूये पहलूओं से अवगत हुये। इससे पूर्व जीतो फाउंडेशन की दीप शेरगिल ने अपने स्वागत संबोधन में इस बात पर बल दिया कि कैंसर के प्रति जागरुकता ही इस बीमारी पर काबू पाने के लिये पहला कदम है। उन्होंनें बताया कि जीतो फाउंडेशन विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों में स्तन कैंसर के प्रति जागरुकता फैलाने में प्रयासरत है और इसी कड़ी में नवंबर में वे हंसाली रन 2024 का भी आयोजन करने जा रहे हैं जिसमें देश के कोने कोने से धावक जुटेंगें। कार्यक्रम के दौरान 113 वर्षीय इंटरनैशनल रनर फौजा सिंह और पैरागॉन सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर 69 के डायरेक्टर मोहनबीर सिंह शेरगिल ने विशेष रुप शिरकत की।

 

चर्चा के दौरान प्रिया दत्त ने बताया कि कैसे उनके पिता सुनील दत्त ने उनकी मां नरगिस दत्त के निधन (जोकि स्तन कैंसर का ही शिकार हुई थी) के बाद इस फाउंडेशन का गठन किया था। अमेरिका में उपचाराधीन उनकी मां के इस महंगे इलाज ने सुनील दत्त को अपने देश भारत में उन वंचित लोगों के लिये कुछ कर गुजरने के लिये प्रेरित किया जो कि इस बीमारी से जूझ रहे हैं। अमेरिका में अपने साथियों से फंड जुटा कर इस फाउंडेशन की नींव रखी और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के सहयोग से इस जागरुकता अभियान को मजबूती मिली। प्रिय दत्त ने बताया कि 1981 से शुरु हुये फाउंडेशन की शुरुआत को व्यापक बल मिला। इसी के साथ उन्होंनें खेद भी व्यक्त किया कि देश की डेमोग्राफी भिन्नता के चलते लोगों में जागरुकता के अभी भी बहुत जरुरत है।

 

इस अवसर पर मौजूद आईवी होस्पिटल की डा मीनाक्षी मित्तल ने अपने संबोधन में बताया कि स्तनों में पीड़ा न होने से कैंसर का लक्षण नहीं, बायोप्सी की अनेदखी, स्तन कैंसर की वापसी नहीं होना आदि महिलाओं को भ्रमित करती है। इसलिये महिलाओं और उनके परिवार को इस रोग के प्रति जागरूकता दिलवाना जरूरी हो जाता है। उन्होंनें सुझाया कि सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन, मैमोग्राफी और स्तनों के नियमित समय पर क्लिनिकल एग्जामिनेशन से ही रोग पर अंकुश लगाया जा सकता है। किसी भी विपरीत लक्षण के चलते जल्द ही कैंसर स्पेशलिस्ट के संपर्क में आये और उपचार शुरू करवाये।

 

इस अवसर पर मौजूद डा विजय बंसल ने बताया कि किसी भी प्रकार के कैंसर में तंबाकू सेवन सबसे बड़ा कारण रहा है। उन्होंनें इस बात पर बल दिया कि ऐसी परिस्थिति से बचने के लिये अपने लाईफस्टाईल को एक्टिव रखने के साथ साथ तंबाकू और शराब से जरुर दूरी बनाये रखे। मोटापे को निकट नहीं भटकने दे और एक सेहतमंद जीवन शैली जीयें।

इस अवसर पर मोहाली स्थित पैरागन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। कार्यक्रम के दौरान स्तन कैंसर विनर्स ने रैंप वॉक कर आये दर्शकों की वाहवाही लूटी।

Have something to say? Post your comment
अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

: अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका में नवरात्रि विशेष व्रत थाली मात्र ₹299 + टैक्स में

वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

: वेलवेट क्लार्क्स एक्सोटिका जीरकपुर में सजेगी शाही शादियों की महफिल

ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

: ओरियन स्कैनर्स एंड पैथ लैब्स की जीरकपुर में नई शाखा का उद्घाटन, नवीनतम तकनीक से लैस आधुनिक डायग्नोस्टिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध

नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

: नन्हे हाथों से बड़े सपनों का शुभारंभ: बाल अतिथि गुरवंश सिंह ने किया कबीरा द इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

: दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण

आइसर मोहाली के 20वें  फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

: आइसर मोहाली के 20वें फाउंडेशन डे पर दिखा विज्ञान के प्रति जुनून, 1,600 से अधिक विद्यार्थी पहुंचे

भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

: भगवंत सिंह मान सरकार ने कर्मचारी संगठनों से किया वादा पूरा किया, डी.ए. में 8 प्रतिशत वृद्धि का नोटिफिकेशन जारी

अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

: अक्षय शर्मा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा अंतर्गत आयोजित प्रोग्राम में कर्मपुरा निवासियों से की मुलाकात

पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

: पटियाला फोटोग्राफर एसोसिएशन की ओर से चंडीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन का जोरदार स्वागत

X