सामग्री 8 स्लाइस ब्रेड,1 कटोरी उडद दाल, 1 चम्मच नमक, 1 चम्मच हींग, 1 चम्मच सौफ, थोडा सा घनिया पत्ती बारीक कटा हुआ साथ ही 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, तलने के लिए तेल ।
विघी दहीबडे सबकी पसंदीदा डिश में से एक है। यु बनाए ब्रेड के दही बडे। सबसे पहले दाल को रात भर भीगो ले । अब पानी अलग करके उसे मिक्सी में बारीक पिस ले । स्वाद अनुसार नमक डाल कर घोल तैयार कर ले । सबसे पहले एक कडाही में तेल डाल कर गरम होने के लिए गैस पर चढा दे। अब ब्रेड के स्लाईस को ट्राइंगल शेप में काट ले । स्लाईस को घोल में डुबो कर रखें। जब तेल गरम हो जाए तब घोल में लिपटी हुई ब्रेड को हल्के से छोडें और हल्कि आँच पर तले ।टीशु पेपर पर रख कर ऑइल फ्री कर ले ।और एक बार उन्हें गुनगुने पानी में डाल कर निकाल ले । दही फेट कर तैयार करे , ठंडा करे और बडे डाले ,और टेस्ट के अनुसार मिठी चटनी ,भुना-पिसा जिरा ,नमक और लाल मिर्च डाल कर सर्व करे । चाहें तो हरी चटनी भी मिला सकते है ।