Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

फीचर्स

More News

सिटिंग जाब की वजह से हो सकती है एसिडिटी

Updated on Wednesday, March 12, 2014 16:41 PM IST

- रोजी बहल - लगातार घंटों बैठकर काम करने के कारण लोगों में एसिडिटी की समस्या बढ़ रही है। इसके कारण पाचन की प्रक्रिया धीमी हो जाती है, जिसकी वजह से एसिडिटी की समस्या होती है। ऐसा लगातार बैठने के कारण होता है। हमारे फूड पाइप के ठीक नीचे खाने की थैली होती है, जिसे स्टमक कहा जाता है। इसकी भीतरी दीवारों की कोशिकाओं से हाइड्रोक्लोरिक एसिड का रिसाव होता है। यह पाचन तंत्र की नियमित प्रक्रिया होती है। यही एसिड हमारे भोजन को पचाने का काम करता है। लेकिन कई बार हमारा पेट जरूरत से अधिक मात्रा में एसिड बनाने लगता है, जिसकी वजह से हमें यह समस्या होती है।

एसिडिटी के लक्षण क्या हैं?

एसिडिटी होने पर सीने में जलन होती है।

            पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है।

            जी मिचलाता है और उल्टियां आने की संभावना रहती है।

            एसिडिटी होने पर गला सूखने की भी शिकायत होती है।

            खाने में कोई स्वाद नहीं मिलता और खाने की इच्छा भी नहीं होती।

            खट्टी डकारें आती हैं और पेट में भारीपन और कब्ज की शिकायत होती है।

            बेचैनी और सांस लेने में तकलीफ होती है।

एसिडिटी के कारण क्या हैं?

            सुबह जल्दबाजी के कारण नाश्ता न करना।

            लंबे समय तक खाली पेट रहना या अधिक खाना खा लेने यानी ओवर ईटिंग।

            चावल, घी-तेल, मैदा और मिर्च मसाले का अधिक मात्रा में सेवन करना।

            ज्यादा मानसिक तनाव और क्रोध की वजह से आंतों से अधिक मात्रा में एसिड का रिसाव होता है।

            बैठकर काम करने के कारण चाय, काफी और सिगरेट का अधिक मात्रा में सेवन करना।

            खाने को अच्छी तरह नहीं चबाना, जल्दबाजी में खाना।

            खानपान की अनियमित दिनचर्या और पर्याप्त नींद न आना।

            व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों में कमी होना।

एसिडिटी से कैसे बचें

            लगातार काम करने से बचें, एक घंटे के अंतराल पर सीट से उठकर पांच मिनट के लिए टहलें।

            लिफ्ट के बजाय आफिस की सीढि़यों का प्रयोग अधिक करें।

            फल, बिस्कट, सैंडविच और जूस जैसे खाद्य-पदार्थों का सेवन स्नैक्स के रूप में करें। तली-भुनी चीजों का सेवन न करें।

            फास्ट फूड और जंक फूड खाने से बचें, बाहर का खाना भी कम खायें।

            मार्निंग वाक और व्यायाम कभी न छोड़ें, नियमित कम से कम 30 मिनट व्यायाम के लिए निकालें।

 

मैट्रो शहरों में एसिडिटी की शिकायत लोगों में बढ़ रही है, इसका कारण है लगातार घंटों बैठकर काम करना। आगे बढ़ने की चाहत में लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं और बीमारियों के शिकार होने लगते हैं।

Have something to say? Post your comment
शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

: शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

: गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

: ‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

: वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

: X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

: 17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

: 'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

: ‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

: माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

: प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

X