Hindi English Thursday, 19 November 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में होगा राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप-2026 का आयोजन • यूनाइटेड सिख्स ने नेपाल में राहत अभियान के तहत सामुदायिक रसोई संचालित करने वाले परिवारों को वितरित किया मासिक राशन • ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें! • सलमान की मुस्कान और उर्वशी रौतेला की अदाएं • एक्शन, इमोशन और बदले का खौफनाक खेल! ‘सुल्तान मिर्जा’ लेकर आ रहे हैं बड़ा सिनेमाई धमाका • इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’ • पुनर्वास कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की घोषणा पर जश्न, नरेश अरोड़ा के नेतृत्व में निकली रैली • मसीह दल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की महत्वपूर्ण बैठक में समाज सेवा के कई अहम फैसले • अक्षय शर्मा को मिला हल्का उत्तरी के दिग्गजों से समर्थन • सीएससीए के मिड टाउन चैप्टर की नई टीम ने संभाला कार्यभार, प्रकाश ढिल्लों बनीं चैप्टर हेड

एंटरटेनमेंट

More News

एक्शन, इमोशन और बदले का खौफनाक खेल! ‘सुल्तान मिर्जा’ लेकर आ रहे हैं बड़ा सिनेमाई धमाका

Updated on Wednesday, November 18, 2026 09:46 AM IST

 
 
मुंबई - एक्शन, इमोशन और बदले की कहानी से सजी फिल्म ‘सुल्तान मिर्जा’ ने अपने धमाकेदार ट्रेलर लॉन्च के साथ फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी है। निर्देशक इकबाल बख्श के निर्देशन और निर्माता हिमायत अली के निर्माण में बनी यह फिल्म दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म को लगभग 1200 सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना है।
 
शान परफॉर्मिंग ग्रुप के बैनर तले और OQAAB इंटरनेशनल के सहयोग से बनी इस फिल्म में साहिल अख्तर खान, श्वेता दुबे, देव गिल, जरीना वहाब, यशपाल शर्मा, अनंत जोग, हिमायत अली, शुभांगी लटकर, सिकंदर खान, अहसान खान, शमीम खान, दीपक भाटिया, गुलशन पांडे, अमजद कुरैशी, एहतेशाम खान, जावेद हैदर, रुशद राणा, मनीष शर्मा और देव तिवारी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
 
ट्रेलर लॉन्च पर निर्माता हिमायत अली ने बताया कि पूरी टीम ने फिल्म के लिए अपना सौ प्रतिशत दिया है और शूटिंग के दौरान कलाकारों को चोटें तक आईं। लखनऊ की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म एक भावनात्मक ड्रामा है। वहीं सिकंदर खान ने इसे इकबाल बख्श के साथ अपनी 13वीं फिल्म बताते हुए इसके एक्शन और बदले की कहानी को खास बताया।
 
निर्देशक इकबाल बख्श ने इसे पूरी टीम की मेहनत और पारिवारिक एकजुटता का परिणाम बताया। फिल्म का संगीत आबिद जमाल, गीत सहर रियाज, कहानी दीपक भाटिया तथा पटकथा और संवाद हिमायत अली ने लिखे हैं। डीओपी संतोष सिंह, एक्शन डायरेक्टर जावेद आर. शेख और कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री हैं। राजेश रोकड़े, गेंदराज यादव, शंकर गुप्ता (दादा), सुभाष यादव और जावेद मीर खान सह-निर्माता हैं, जबकि फारुक हुमानी प्रस्तुतकर्ता और अमजद कुरैशी एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं।
 
ट्रेलर लॉन्च में सिकंदर मिर्जा, सुनील पाल, रणवीर खान, सोफियान सैय्यद और ताहिर कमाल खान की मौजूदगी ने आयोजन की रौनक बढ़ाई। अब दर्शकों को दिसंबर में इस एक्शन और इमोशन से भरपूर फिल्म का इंतजार है।
Have something to say? Post your comment
‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

: ‘द ब्लाइंड गेम’ में अर्जुन रामपाल खोलेंगे सस्पेंस की परतें!

सलमान की मुस्कान और उर्वशी रौतेला की अदाएं

: सलमान की मुस्कान और उर्वशी रौतेला की अदाएं

इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’

: इतिहास, साहस और न्याय की भव्य कहानी लेकर आ रही है ‘सूर्यवंशी अग्रसेन’

फेस्टिव सीजन में हॉरर का महातांडव! ‘झाड़फूँक’ ने OTT पर मचाया डर का धमाका

: फेस्टिव सीजन में हॉरर का महातांडव! ‘झाड़फूँक’ ने OTT पर मचाया डर का धमाका

हॉरर क्वीन अदा शर्मा की ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

: हॉरर क्वीन अदा शर्मा की ‘अदा की आहट’ से मचेगा खौफ, हैलोवीन पर डर और रहस्य का डबल धमाका!

नील नितिन मुकेश और कशिका कपूर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने मचाई धूम, ‘कास्ट’ का टीज़र देगा नया सरप्राइज!

: नील नितिन मुकेश और कशिका कपूर की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने मचाई धूम, ‘कास्ट’ का टीज़र देगा नया सरप्राइज!

सोहेल खान ने रैंप पर डांस से मचाया धमाल 

: सोहेल खान ने रैंप पर डांस से मचाया धमाल 

यशपाल शर्मा की ‘झाड़-फूंक’ से ओटीटी पर मचेगा खौफ! 

: यशपाल शर्मा की ‘झाड़-फूंक’ से ओटीटी पर मचेगा खौफ! 

आपसी रिश्तों की अहमियत को और मजबूत करेगा 'संस्कार’-के.सी. बोकाडिया 

: आपसी रिश्तों की अहमियत को और मजबूत करेगा 'संस्कार’-के.सी. बोकाडिया 

अजय राम की 'मुगलों की मीरा' में सुरों का संगम, शिखा जोशी और गौरी मिश्रा ने दी आवाज़

: अजय राम की 'मुगलों की मीरा' में सुरों का संगम, शिखा जोशी और गौरी मिश्रा ने दी आवाज़

X