Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

फीचर्स

More News

नींबू के सौंदर्य लाभ

Updated on Monday, September 16, 2013 13:11 PM IST


नींबू का इस्तेमाल काफी समय से ही औषधि के रूप में किया जाता रहा है। शरबत और सलाद में तो इसका इस्तेमाल होता ही है, साथ ही यह कई और चीजों में भी कारगर साबित होता है। क्‍या आप जानती हैं कि चेहरे के लिये नींबू एक प्राकृतिक ब्‍लीच होता है। यह सिट्रस फल हमारी त्‍वचा के लिये बहुत ही अच्‍छा माना जाता है। आप नींबू के छिलके का प्रयोग डेड स्‍किन, ब्‍लैकहेड को साफ करने के लिये प्रयोग कर सकते हैं, यह खुले हुए पोर्स को भी ठीक करने में मददगार होता है।

नींबू का सौंदर्य लाभ केवल यहीं पर नहीं समाप्‍त होता है बल्‍कि इसेस बालों की डैंड्रफ भी साफ हो जाती है। अगर बाल झड़ रहें हो तो आप नींबू के रस में नारियल पानी मिला कर बालों में लगा लीजिये, इससे बाल झड़ना बंद हो जाएंगे। अंडे के सफेद भाग में नींबू की कुछ बूंदे मिलाइये, इसे चेहरे पर लगाइये और सूखने दीजिये। फिर इसे पील की तरह चेहरे से निकालिये और चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये, आपका चेहरा चमक जाएगा।

इसी तरह से नींबू के और भी अच्‍छे-अच्‍छे प्रयोग हैं, तो चलिये जानते हैं इसके सौंदर्य लाभ के बारे में -

1. पाएं प्राकृतिक गोरापन नींबू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण पाया जाता है। प्राकृतिक लाइटनिंग एजेंट होने के कारण यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि नींबू का इस्तेमाल व्यवसायिक और घरेलू सौंदर्य प्रसाधनों में किया जाता है। नींबू के रस का सीधे या फिर फेस पैक के जरिए त्वचा पर लगाएं। इससे दाग-धब्बे खत्म हो जाएंगे।

2. नींबू से दिखें जवान उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा पर इसके निशान दिखने लगते हैं। नींबू एक अच्छा एंटीऑक्सीडेंट भी है, जो त्वचा की झुर्रियों से छुटकारा दिलाता है। झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए अगर आप फेस पैक बनाना चाहते हैं, तो कुछ बूंद नींबू के रस में एक बूंद मीठा बादाम तेल मिलाएं। इस पैक को अपने चेहरे पर 20 मिनट तक रखें। आप चाहें तो नींबू के रस और सेब के सिरके को बराबर मात्रा में मिलाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

3. ऑयली स्किन से पाएं छुटकारा पिंपल और ब्लैकहेड्स जैसी कई समस्याओं की जड़ ऑयली स्किन होती है। ऑयली स्किन के लिए नींबू काफी कारगर होता है। नींबू में पाए जाने वाला साइट्रिक एसिड त्वचा पर जमे तेल के अणुओं को तोड़ता है, जिससे त्चचा नर्म और चिकनी होती है। नींबू को पानी में मिला लें और रूई की मदद से चेहरे पर लगाएं। बेहतर परिणाम के लिए हर दिन इसका इस्तेमाल करें।

4. त्वचा में लाएं निखार ताजे नींबू के जूस से त्वचा नर्म और मुलायम होती है। चेहरे, घुटने और कोहनी की त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए इस पर नींबू का रस लगाएं। इसके अलावा नींबू का छिलका नेचुरल टॉनिक का काम करता है और इसको त्वचा पर रगड़ने से परतों को उखाड़ने में मदद मिलती है। नींबू युक्त तेल से रूखी त्वचा में भी निखार आता है।

5. होठों को बनाए खूबसूरत नींबू का रस होंठ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। सूखे और फटे होंठ पर नींबू का सर लगाने से काफी फायदा पहुंचता है। आप चाहें तो मिल्क क्रीम और शहद में नींबू का रस मिलाकर प्राकृतिक लिप बाम भी बना सकते हैं। इसे लगाने से आपके होंठों की नमी बरकरार रहेगी।

6. अंडरआर्म के लिए फायदेमंद अक्सर हमारे अंडरआर्म काले पड़ जाते हैं और उससे बदबू भी आने लगती है। दरअसल पसीने, गर्मी और प्रदुषण के कारण ऐसा होता है। ऐसे में अगर आप पार्टी या दोस्तों से मिलने जाएंगे तो आपको शर्मिदा होना पड़ सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए रूई के सहारे नींबू अंडरआर्म में लगाएं या फिर नींबू के एक टुकड़े को उसपर रगड़ें।

7. मजबूत और खूबसूरत नाखुन क्या आप नाजुक और पीले नाखुन की समस्या से जूझ रहे हैं? आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। नींबू के रस में नाखुन को डुबाने से वे मजबूत होते हैं। इससे आपके नाखुन का भद्दापन और पीलापन भी दूर होगा।

8. मुंहासों से पाए निजात नींबू का रस कील-मुहांसों पर भी काफी असरदार होता है। नींबू में विटामिन सी पाया जाता है, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखता है। वहीं इसमें पाए जाने वाले एल्कलाइन से कील-मुहांसों को जन्म देने वाले बैक्टीरिया दूर रहते हैं।

9. नींबू से बनाएं सुंदर बांह आपका बांह भी उतना ही खुला रहता है, जितना कि चेहरा। इसलिए बाहों का भी आपको खास ख्याल रखना चाहिए। शहद और बादाम के तेल में नींबू का रस मिलाकर बांहों का मसाज करने से वह नर्म और साफ रहते हैं। इसके अलावा यह काले पड़े कोहनी में भी निखार लाता है।

10. वजन कम करने में भी मददगार नींबू में पेक्टिन फाइबर पाया जाता है, जो भूख की ललक से निपटने में मददगार होता है। पेक्टिनयुक्त भोजन को काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इसमें कैलोरी और फैट काफी कम मात्रा में पाए जाते हैं। साथ ही यह आपके ब्लड सूगर और इंसुलिन के स्तर को भी सामान्य रखता है। नींबू के रस को जब गुनगुने पानी के साथ लिया जाता है तो यह शरीर के मेटाबोलिज्म को भी बढ़ा देता है। इससे ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होता है।

11. सांसों में लाए ताजगी और दांतों को रखे साफ नींबू सांसों की दुर्गंध से भी छुटकारा दिलाता है। साथ ही यह दांतों की तकलीफ से भी निजात मिलती है। करीब आधे नींबू को एक चुटकी नमक और बेकिंग सोडा के साथ दांतों पर रगड़ने से दांत चमकदार होते हैं।

12. डैंड्रफ से पाएं छुटकारा क्या आपको डैंड्रफ के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है? आपको परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। अपने हेयर ऑयल में नींबू का रस मिला कर कुछ देर सर का मसाज करें। बाद में बालों को अच्छे से धो लें। इससे डैंड्रफ छू मंतर हो जाएगा।

13. बालों को हाइलाइट और हेयर कलर हटाने में मददगार अगर आप अपने बालों को हाइलाइट करना चाहते हैं या हेयर कलर से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इसमें नींबू काफी असरदार साबित होगा। अपने बालों के कुछ लटों पर नींबू का रस लगाएं और इसे धूप में सूखने दें। इससे यह प्राकृति रूप से हाइलाइट हो जाएंगे। नींबू में पाए जाने वाले साइट्रिक एसिड से हेयर कलर भी हल्का पड़ जाता है।

14. पाचन के लिए अच्छा अगर आपको पाचन की समस्या है, तो नींबू इससे भी बखूबी निपटता है। एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिला कर इसका सेवन करें। इससे आपके शरीर के अनावश्यक टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे। साथ ही पाचन तंत्र अच्छा रहने से आपके त्वचा में भी निखार आएगा।

15. नींबे से होने वाले स्वास्थ लाभ नींबू से और भी कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह पाचन तंत्र को तो ठीक रखता ही है, साथ ही गले की खरास, हृदय में जलन और खुजलाहट को भी दूर करता है। नींबू से घाव के भरने में भी मदद मिलती है। वहीं यह हड्डी और कनेक्टिव टिशू को भी स्वस्थ रखता है।
सिर कि खुशकी मिटाए यह सिर में खुजली हो रही हो तो नींबू का रस लगाएं, इससे इंफेक्‍शन दूर हो जाएगा।

Have something to say? Post your comment
शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

: शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

: गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

: ‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

: वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

: X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

: 17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

: 'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

: ‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

: माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

: प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

X