Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

फीचर्स

More News

प्राचीन कला केन्द्र के छात्रों द्वारा शास्त्रीय संगीत की मधुर प्रस्तुतियां

Updated on Friday, May 23, 2025 20:09 PM IST

चंडीगढ़ - प्राचीन कला केन्द्र की विशेष सांगीतिक संध्या में परंपरा श्रृंखला के तहत सैक्टर 35 स्थित एम.एल.कौसर सभागार में केंद्र के छात्रों द्वारा शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियां पेश की गई । केंद्र में कार्यरत सधी हुई संगीत शिक्षिक श्री सुरजीत कुमार एवं अमनदीप गुप्ता के निर्देशन में छात्रों ने अपनी कला का बखूबी प्रदर्शन करके खूब तालियां बटोरी ।

इसमें 5 से 60 वर्ष तक के छात्रों ने भाग लिया । विभिन्न प्रस्तुतियों से सजे इस कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई ।उपरांत कलाकारों द्वारा जपुजी साहिब पर आधारित एक रचना " ऐ मेरे मन " पेश की गयी तथा राग खमाज तथा बिहग पर आधारित सुन्दर बंदिशें प्रस्तुत की गयीं।

इसके बाद कलाकारों ने सरगम गीत तथा गीतमाला पेश की जिसे दर्शकों ने खूब सराहा । इसके बाद किशोरावस्था के बच्चों द्वारा लोकप्रिय भजन वैषणव जान, अच्युतम केशवम , प्रभु आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है , शिव कैलाशों के वासी , औ पालनहारे तथा राम स्तुति पेश की गयी जिस से दर्शक भक्ति रंग में रंग गए।  

इसके उपरांत एकल तबला वादन पेश किया गया जोकि तीन ताल पर आधारित था। कार्यक्रम के अंतिम भाग में ग़ज़लें पेश की गयीं। खूबसूरत ग़ज़लों के रंग में रंगी शाम से दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

डाॅ.समीरा कौसर ने छात्रों एवं गुरू की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये युवा कलाकार देश की संस्कृति की धरोहर को प्रफुल्लित करने का काम बखूबी कर रहे हैं ।

प्राचीन कला केंद्र द्वारा उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के साथ साथ युवा छात्रों को सांगीतिक अभ्यास और रियाज़ में सधे हुए गुरुओं के सानिध्य में प्रफुल्लित करके कला एवं संगीत की अमूल्य सेवा कर रहा है।

Have something to say? Post your comment
शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

: शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

: गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

: ‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

: वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

: X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

: 17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

: 'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

: ‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

: माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

: प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

X