Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

फीचर्स

More News

नाटक कनाडा की पीआर का मंचन 2 अप्रैल को पंजाब कला भवन में

Updated on Tuesday, April 01, 2025 21:38 PM IST

नाटक थिएटर आर्ट्स चण्डीगढ़ व सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स, कनाडा द्वारा कराया जा रहा है

रंगमंच के जानें माने कलाकार नीतू शर्मा, राजीव मेहता, योगेश अरोड़ा, सनी गिल, बलकार सिंह सिद्धू, इकहत्तर सिंह, सौरव बग्गा, हरप्रीत सिंह, आशा सकलानी, मरिदुल्ला महाजन, हरप्रीत कौर, सुमन शर्मा, बिमला देवी, प्रनीत, अनायत, प्रभजोत शर्मा, अवदेश कुमार आदि करेंगे अभिनय

चण्डीगढ़ : पंजाब और चण्डीगढ़ के स्टेज पर बतौर रंगकर्मी नाम कमाती रही नीतू शर्मा स्वयं द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक कनाडा की पीआर का मंचन 2 अप्रैल को पंजाब कला भवन में करने जा रही हैं। ये नाटक थिएटर आर्ट्स चण्डीगढ़ व सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स, कनाडा द्वारा कराया जा रहा है।


नीतू शर्मा पिछले कुछ वर्षो से कनाडा की धरती पर बस गई हैं जहां पर उन्होंने सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स, कनाडा संस्था बनाकर नाट्य कला के जरिए अपनी रचनात्मकता को जिन्दा रखा। उनके लिखे और खेले गए दर्जनों नाटकों को दर्शक बार-बार देखने की मांग अक्सर करते रहते हैं।


आज पंजाब कला भवन में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कला की विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकार चाहे दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएं, वहां वे अपनी कला का लोहा अवश्य मनवाते रहते हैं। उनके मुताबिक वर्षों तक कनाडा रहने के कारण इस विषय की व्यक्तिगत अनुभवों और जड़ों से प्रेरित होकर उन्होंने यह नाटक लिखा है जिसमें पंजाब से कनाडा मे जाकर बस गए हुए उन परिवारों की वहां की जिंदगी के कड़वे -मीठे अनुभवों को बहुत ही ईमानदारी के साथ दिखाया गया है।


नाटक कनाडा की पी आ' एक परिवार की कहानी है, जो कठिन संघर्ष और मेहनत करके वहां बस जाता है, लेकिन नई पीढ़ी उन्हें दरकिनार करके अपनी अलग जिंदगी जीना चाहती है। नाटक में जहाँ बुजुर्गों का नई पीढ़ी के बच्चों के साथ मोह भी दिखाया जाएगा, वहीं उनके बच्चों द्वारा उन्हें न समझने की भावनाओं को बहुत ही हृदयस्पर्शी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।


थिएटर आर्ट्स चंडीगढ़ और सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स, कनाडा की इस नाट्य प्रस्तुति में रंगमंच के जाने-माने कलाकार नीतू शर्मा, राजीव मेहता, योगेश अरोड़ा, सनी गिल, बलकार सिंह सिद्धू, इकहत्तर सिंह, सौरव बग्गा, हरप्रीत सिंह, आशा सकलानी, मरिदुल्ला महाजन, हरप्रीत कौर, सुमन शर्मा, बिमला देवी, प्रनीत, अनायत, प्रभजोत शर्मा, अवदेश कुमार नाटक में किरदार निभाएंगे तथा संगीत के लिए नवीन और कहानी के साथ अनुकूलित गीतों के लिए योगेश अरोड़ा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Have something to say? Post your comment
शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

: शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

: गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

: ‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

: वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

: X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

: 17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

: 'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

: ‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

: माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

: प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

X