Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

फीचर्स

More News

प्राचीन कला केन्द्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हेमंत उत्सव का मधुर आगाज

Updated on Saturday, December 28, 2024 15:29 PM IST

भारतीय संगीत एवं कला को पूर्ण रूप से समर्पित देश की अग्रणी सांस्कृतिक संस्था प्राचीन कला केन्द्र शरद ऋतु के आगमन पर संगीत की गरमाहट लाने हेतु तीन दिवसीय हेमंत उत्सव का आयोजन करने जा रहा है । इस कार्यक्रम का आयोजन केन्द्र के एम.एल.कौसर सभागार में किया जा रहा है। मुंबई की जानी मानी युवा शास्त्रीय गायिका अंकिता जोशी ने हेमंत उत्सव के पहले दिन एक सुरमई शाम को संजोया ।

इस अवसर पर केंद्र ने अपनी पूर्व एडिशनल रजिस्ट्रार श्रीमती एस नाइक को विनम्र श्रद्धांजलि दी, जिनका कल निधन हो गया था । उनके अद्वितीय योगदान और अथक प्रयासों और समर्पण को केंद्र के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए प्राचीन कला केंद्र द्वारा हमेशा याद किया जाएगा।

अंकिता एक संगीतमयी परिवार से ताल्लुक रखती है । एक दमदार आवाज और रचनात्मक आत्मविश्वास से भरी अंकिता ने 6 साल की उम्र में ही प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। इस प्रतिभाशाली कलाकार को 5 साल की उम्र से ही उसके चाचा (मामा) श्री लक्ष्मीकांत रावंडे ने संगीत की शिक्षा देनी शुरु कर दी थी। अंकिता को 10 साल की उम्र में पुणे में सवाई गंधर्व संगीत समारोह के ग्रीन रूम में महान गायक संगीत मार्तंड पंडित जसराज जी से मिलने का मौका मिला। बचपन से ही वह हमेशा पंडित जसराज जी की प्रशंसक रही हैं और अपने तरीके से उनके संगीत के भावों का अनुसरण करती रही हैं। ग्रीन रूम में उनके राग बिहाग को सुनने के बाद पंडित जसराज ने उन्हें एक शिष्य के रूप में स्वीकार किया और उनसे मार्गदर्शन के लिए मुंबई आने को कहा, इस तरह संगीत के मार्ग पर उनकी आगे की यात्रा शुरू हुई।

अंकिता ने अपने कार्यक्रम की शुरूआत राग पुरिया धनाश्री से की । जिसमें विलम्बित एक ताल में निबद्ध रचना ढूंढ़ने जाऊं प्रस्तुत की । इसके पश्चात एक खूबसूरत बोलों से सजी रचना जोकि द्रुत एक ताल में निबद्ध थी,जिसके बोल थे अलबेली घूँघट खोलो , जिसे दर्शकों ने खूब सराहा । अंकिता ने अगली पेशकश में एक ताल में निबद्ध रचना " मारी रे श्यामा" पेश करके खूबसूरत समां बांधा।

Have something to say? Post your comment
शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

: शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

: गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

: ‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

: वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

: X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

: 17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

: 'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

: ‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

: माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

: प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

X