Hindi English Friday, 16 October 2026
BREAKING
• श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन • श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ के वार्षिक समारोह की तैयारियां शुरू, मंदिर कमेटियों को दिए जा रहे निमंत्रण • गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया भारत का मान • श्रवण कुमार की मातृ-पितृ भक्ति से लेकर प्रभु श्रीराम के जन्म तक की लीलाओं ने दर्शकों को किया भावविभोर • ऑल पंजाब क्रशर एसोसिएशन ने उठाए उद्योग की समस्याओं के मुद्दे, सरकार से जल्द हस्तक्षेप की मांग

फीचर्स

More News

प्राचीन कला केन्द्र की 302वीं मासिक बैठक में डॉ नीरज शांडिल्य का जोरदार तबला वादन

Updated on Wednesday, December 11, 2024 19:16 PM IST

अग्रणी सांस्कृतिक संस्था प्राचीन कला केन्द्र द्वारा 302 वीं मासिक बैठक का आयोजन केंद्र के एम एल कौसर सभागार में सायं 6:00 बजे से किया गया । जिसमें शिमला के युवा एवं प्रतिभाशाली तबला वादक डॉ नीरज शांडिल्य ने एकल तबला वादक की जोरदार प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया ।

 

डॉ. नीरज शांडिल्य एक होनहार युवा तबला वादक जोकि संगीत प्रेमियों के परिवार में पैदा हुए है। इन्होने अपने पिता डॉ. आर.एस. शांडिल्य सेवानिवृत्त प्रोफेसर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और उनकी संगीत की प्रतिभा को निखारने के लिए उनके माता पिता ने भरपूर योगदान दिया संगीत के प्रति अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने तबला में एम.ए. की डिग्री और पीएचडी पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला से डॉ. जगमोहन शर्मा की देखरेख में हासिल की हासिल की। वे आकाशवाणी के ए ग्रेड कलाकार हैं जिन्हें उनके एकल प्रदर्शनों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है। वे आकाशवाणी के क्षेत्रीय ऑडिशन बोर्ड के सदस्य के रूप में भी कार्य करते हैं और भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR के पैनल में शामिल कलाकार हैं। डॉ. नीरज ने न केवल एकल कलाकार के रूप में संगत करते हुए पूरे भारत में प्रदर्शन किया है।

 

आज के कार्यक्रम की शुरुआत नीरज ने तीन ताल में पेशकार से की और इसके उपरांत रेले,कायदे,पलटे,पारम्परिक उठान बहुत खूबसूरती से पेश किए । इसके उपरांत इन्होंने पंजाब घराने की कुछ प्राचीन गतें रेले इत्यादि पेश करके खूब तालियां बटोरी । नीरज के सधे हुए वादन में उनकी विशिष्ट शैली की झलक दिखती है । इसके अलावा नीरज ने पंजाब घराने के खूबसूरत बंदिशें का बखूबी प्रदर्शन किया।

 

कार्यक्रम में इनके साथ इनके पिता डॉ आर एस शांडिल्य ने हारमोनियम पर बखूबी संगत की । कार्यक्रम के अंत में केन्द्र के सचिव श्री सजल कौसर और तबला गुरू पंडित सुशील जैन तथा डॉ जगमोहन शर्मा ने कलाकारों को पुष्प और मोमेंटो देकर सम्मानित किया

Have something to say? Post your comment
शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

: शरीर को सुखी कैसे रखें - डॉक्टर सुखराज सिंह

गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

: गीतकार और गायक राज काकड़ा की पहली पुस्तक ‘पैंडा: इश्क-ए-मजाज़ी से इश्क-ए-हकीकी तक’ का पंजाबी लेखक सभा ने किया लोकार्पण

‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

: ‘हार्टस्ट्रॉन्ग’ से समझें सेहत की असली ताकत

वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

: वुमानी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ पर पहली पुस्तक ‘वुमानी की कहानियाँ’ का किया भव्य विमोचन

X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

: X (Twitter) से MP4 फ़ॉर्मेट में वीडियो कैसे डाउनलोड करें

17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

: 17वां निशुल्क ज्योतिष परामर्श कैम्प 04 जनवरी, 2026 को होटल क्लेरियन इन जीरकपुर में

'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

: 'आत्म बोध से विश्व बोध' विचार विमर्श के साथ हुआ कुसुम धीमान की पुस्तक 'विचारमंजरी' का विमोचन-

‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

: ‘तुलसीदास की नायिकाएं’: शास्त्रीय नृत्य व आध्यात्मिकता का भव्य संगम

माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

: माधव सेतिया की पुस्तक ‘पंजाब म्यूजिकल’ का विमोचन हुआ

प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

: प्राचीन कला केन्द्र की 308वीं मासिक बैठक में हरभजन सिंह धारीवाल का जोरदार पखावज वादन

X