Hindi English Thursday, 16 January 2025
BREAKING
ली कॉर्बुज़िए और आर्किटेक्ट एस.डी. शर्मा को समर्पित महीने भर चलने वाली एग्ज़ीबिशन का गवर्नमेंट म्यूज़ियम एंड आर्ट गैलरी में शुभारंभ सर्व समाज उत्थान एवं विकास समिति के 8 वें स्थापना वार्षिकोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम सम्पन्न  पंजाब के उद्यमशीलता परिदृश्य को आकार दे रहे स्टार्टअप: अभिषेक गुप्ता, चेयरमैन, सीआईआई पंजाब जुबिलियंट हॉक्स क्रिकेट अकादमी ने तीसरे आरपी सिंह मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का खिताब जीता पंजाब के राज्यपाल ने 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी साइकिल रैली "भारत के वीर: एक शौर्य गाथा" को हरी झंडी दिखाई अमेच्योर गोल्फर्स सोसाइटी (एजीएम) ने अपने आगामी अत्याधुनिक गोल्फ रेंज के लिए सी.पी. कौशल को आर्किटेक्ट नियुक्त किया नेशनल लोक कल्याण पार्टी और भारत गठबंधन ने दिया राजनीतिक क्रांति का आह्वान Inner Wheel Club Chandigarh City Beautiful Celebrates Lohri with underprivileged women, children सामाजिक दायित्व का निर्वाह कर इनर व्हील क्लब चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल ने अनोखे ढंग से मनाई लोहड़ी बी.के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन ने लोहड़ी और मकर संक्रांति के पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाया

फीचर्स

More News

गिलोय का एक पत्ता आपको 80 सालों तक बीमार नहीं होने देगा

Updated on Wednesday, September 04, 2024 11:00 AM IST

गिलोय एक ही ऐसी बेल है, जिसे आप सौ मर्ज की एक दवा कह सकते हैं। इसलिए इसे संस्कृत में अमृता नाम दिया गया है। कहते हैं कि देवताओं और दानवों के बीच समुद्र मंथन के दौरान जब अमृत निकला और इस अमृत की बूंदें जहां-जहां छलकीं, वहां-वहां गिलोय की उत्पत्ति हुई।


1. गिलोय बढ़ाती है रोग प्रतिरोधक क्षमता :-
गिलोय एक ऐसी बेल है, जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर उसे बीमारियों से दूर रखती है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर में से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं। यह खून को साफ करती है, बैक्टीरिया से लड़ती है। लिवर और किडनी की अच्छी देखभाल भी गिलोय के बहुत सारे कामों में से एक है। ये दोनों ही अंग खून को साफ करने का काम करते हैं।


2. ठीक करती है बुखार :-
अगर किसी को बार-बार बुखार आता है तो उसे गिलोय का सेवन करना चाहिए। गिलोय हर तरह के बुखार से लडऩे में मदद करती है। इसलिए डेंगू के मरीजों को भी गिलोय के सेवन की सलाह दी जाती है। डेंगू के अलावा मलेरिया, स्वाइन फ्लू में आने वाले बुखार से भी गिलोय छुटकारा दिलाती है।

 

पाचन शक्ति बढ़ाती है

यह बेल पाचन तंत्र के सारे कामों को भली-भांति संचालित करती है और भोजन के पचने की प्रक्रिया में मदद कती है। इससे व्यक्ति कब्ज और पेट की दूसरी गड़बडिय़ों से बचा रहता है।


3. गिलोय के फायदे – डायबिटीज के रोगियों के लिए
गिलोय एक हाइपोग्लाइसेमिक एजेंट है यानी यह खून में शर्करा की मात्रा को कम करती है। इसलिए इसके सेवन से खून में शर्करा की मात्रा कम हो जाती है, जिसका फायदा टाइप टू डायबिटीज के मरीजों को होता है।


5. पाचन शक्ति बढ़ाती है -:
यह बेल पाचन तंत्र के सारे कामों को भली-भांति संचालित करती है और भोजन के पचने की प्रक्रिया में मदद कती है। इससे व्यक्ति कब्ज और पेट की दूसरी गड़बडिय़ों से बचा रहता है।


6. कम करती है स्ट्रेस -:
गलाकाट प्रतिस्पर्धा के इस दौर में तनाव या स्ट्रेस एक बड़ी समस्या बन चुका है। गिलोय एडप्टोजन की तरह काम करती है और मानसिक तनाव और चिंता (एंजायटी) के स्तर को कम करती है। इसकी मदद से न केवल याददाश्त बेहतर होती है बल्कि मस्तिष्क की कार्यप्रणाली भी दुरूस्त रहती है और एकाग्रता बढ़ती है।


7. बढ़ाती है आंखों की रोशनी :-
गिलोय को पलकों के ऊपर लगाने पर आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए आपको गिलोय पाउडर को पानी में गर्म करना होगा। जब पानी अच्छी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे पलकों के ऊपर लगाएं।


8. अस्थमा में भी फायदेमंद :-
मौसम के परिवर्त न पर खासकर सर्दियों में अस्थमा को मरीजों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में अस्थमा के मरीजों को नियमित रूप से गिलोय की मोटी डंडी चबानी चाहिए या उसका जूस पीना चाहिए। इससे उन्हें काफी आराम मिलेगा।


9. गठिया में मिलेगा आराम :-
गठिया यानी आर्थराइटिस में न केवल जोड़ों में दर्द होता है, बल्कि चलने-फिरने में भी परेशानी होती है। गिलोय में एंटी आर्थराइटिक गुण होते हैं, जिसकी वजह से यह जोड़ों के दर्द सहित इसके कई लक्षणों में फायदा पहुंचाती है।


10. अगर हो गया हो एनीमिया, तो करिए गिलोय का सेवन :-
भारतीय महिलाएं अक्सर एनीमिया यानी खून की कमी से पीडि़त रहती हैं। इससे उन्हें हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है। गिलोय के सेवन से शरीर में लाल रक्त कणिकाओं की संख्या बढ़ जाती है और एनीमिया से छुटकारा मिलता है।


11. बाहर निकलेगा कान का मैल :-
कान का जिद्दी मैल बाहर नहीं आ रहा है तो थोड़ी सी गिलोय को पानी में पीस कर उबाल लें। ठंडा करके छान के कुछ बूंदें कान में डालें। एक-दो दिन में सारा मैल अपने आप बाहर जाएगा।


12. कम होगी पेट की चर्बी :-
गिलोय शरीर के उपापचय (मेटाबॉलिजम) को ठीक करती है, सूजन कम करती है और पाचन शक्ति बढ़ाती है। ऐसा होने से पेट के आस-पास चर्बी जमा नहीं हो पाती और आपका वजन कम होता है।


13. खूबसूरती बढ़ाती है गिलोय :-
गिलोय न केवल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, बल्कि यह त्वचा और बालों पर भी चमत्कारी रूप से असर करती है….


14. जवां रखती है गिलोय :-
गिलोय में एंटी एजिंग गुण होते हैं, जिसकी मदद से चेहरे से काले धब्बे, मुंहासे, बारीक लकीरें और झुर्रियां दूर की जा सकती हैं। इसके सेवन से आप ऐसी निखरी और दमकती त्वचा पा सकते हैं, जिसकी कामना हर किसी को होती है। अगर आप इसे त्वचा पर लगाते हैं तो घाव बहुत जल्दी भरते हैं। त्वचा पर लगाने के लिए गिलोय की पत्तियों को पीस कर पेस्ट बनाएं।

 

Have something to say? Post your comment
केंद्र की 303वीं मासिक बैठक में शास्त्रीय सैक्सोफोन वादन ने बिखेरा जादू

: केंद्र की 303वीं मासिक बैठक में शास्त्रीय सैक्सोफोन वादन ने बिखेरा जादू

सोनल शिवकुमार के सधे हुए गायन से प्राचीन कला केंद्र द्वारा आयोजित हेमंत उत्सव का समापन

: सोनल शिवकुमार के सधे हुए गायन से प्राचीन कला केंद्र द्वारा आयोजित हेमंत उत्सव का समापन

प्राचीन कला केन्द्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हेमंत उत्सव का मधुर आगाज

: प्राचीन कला केन्द्र द्वारा आयोजित तीन दिवसीय हेमंत उत्सव का मधुर आगाज

स्वामित्व संपत्ति कार्ड: ग्रामीण संपदाओं के आर्थिक लाभ का माध्‍यम - डॉ. बिजय कुमार बेहरा

: स्वामित्व संपत्ति कार्ड: ग्रामीण संपदाओं के आर्थिक लाभ का माध्‍यम - डॉ. बिजय कुमार बेहरा

वामा कला प्रदर्शनी : सांस्कृतिक पहचान को उजागर करती 20 महिला कलाकारों की कलाकृतियों का प्रदर्शन

: वामा कला प्रदर्शनी : सांस्कृतिक पहचान को उजागर करती 20 महिला कलाकारों की कलाकृतियों का प्रदर्शन

प्राचीन कला केन्द्र की 302वीं मासिक बैठक में डॉ नीरज शांडिल्य का जोरदार तबला वादन

: प्राचीन कला केन्द्र की 302वीं मासिक बैठक में डॉ नीरज शांडिल्य का जोरदार तबला वादन

मुंबई से 15 दिवसीय अनोखी ट्रेन यात्रा जागृति यात्रा 2024 की शुरुआत

: मुंबई से 15 दिवसीय अनोखी ट्रेन यात्रा जागृति यात्रा 2024 की शुरुआत

बदलते भारत की बदलती तस्वीर - जया वर्मा सिन्हा

: बदलते भारत की बदलती तस्वीर - जया वर्मा सिन्हा

46वें चंडीगढ़ संगीत सम्मेलनः मल्लिक ब्रदर्स के गायन और विदुषी डाॅ कमला शंकर के क्लासिकल स्लाइड गिटार वादन ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

: 46वें चंडीगढ़ संगीत सम्मेलनः मल्लिक ब्रदर्स के गायन और विदुषी डाॅ कमला शंकर के क्लासिकल स्लाइड गिटार वादन ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

46वें चंडीगढ़ संगीत सम्मेलन का आगाज शहर में

: 46वें चंडीगढ़ संगीत सम्मेलन का आगाज शहर में

X