चंडीगढ: 18 सितंबर, 2025 : भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय प्रधान कार्यालय, चंडीगढ़ द्वारा 17 सितंबर, 2025 को हिंदी दिवस मनाया गया। हिंदी दिवस समारोह की अध्यक्षता मनमीत एस. छाबड़ा, महाप्रबंधक (नेटवर्क-1), चंडीगढ़ मंडल द्वारा की गई। इस अवसर पर मंडल के उप महाप्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी, काजल कुमार भौमिक द्वारा महाप्रबंधक महोदय का औपचारिक स्वागत किया गया और उपस्थित स्टाफ सदस्यों को संबोधित किया गया व महाप्रबंधक महोदय की अनुमति से हिंदी पखवाड़ा की औपचारिक शुरुआत की गई।