भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम हुए स्थापित : महेंद्र भट्ट
चंडीगढ़ - उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में सिटी ब्यूटीफूल चंडीगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन की अगुवाई में विकास के नए प्रोजेक्टों को केद्र सरकार से मंजूरी मिली है। भाजपा ने अब संजय टंडन को चंडीगढ़ से उम्मीदवार बनाया है, उत्तराखंड समाज को तीसरी बार हैट्रिक लगाने में योगदान देना होगा।