नई दिल्ली - दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली डायलॉग कमिश्न के सदस्य सचिव आशीष जोशी को हटा दिया है। पार्टी का कहना है कि जोशी गुटखा चबाते हैं और सिगार पीते हैं। दिल्ली सरकार ने अनुरोध किया है कि जोशी को उनके पुराने काडर में वापस भेज दिया जाए। जोशी इंडियन पोस्ट एंड टेलिकॉम अकाउंट्स ऐंड फाइनांस सर्विस के अधिकारी हैं और डेप्युटेशन पर दिल्ली सरकार में कार्यरत थे।
इस बारे में दिल्ली सरकार टेलिकॉम सचिव को पत्र लिखा था। इस पत्र के साथ दिल्ली डायलॉग कमिश्न के उपाध्यक्ष आशीष खेतान का मुख्यमंत्री केजरीवाल को लिखा नोट भी था, जिसमें बताया गया था कि जोशी को दफ्तर में कई मौके पर सिगार पीते या गुटखा चबाते पाया गया। पत्र अप्रैल के आखिर में लिखा गया था। इस बारे में जोशी की सफाई है कि वह दफ्तर के भीतर ऐसा कभी नहीं करते। मैं कभी-कभार पान-पराग चबाता हूं।